रजिडू पंचायत के आधा दर्जन गांव सड़क सुविधा से वंचित : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह से मिले ग्रामीण

by

रजिडू पंचायत के आधा दर्जन गांव सड़क सुविधा से वंचित

एएम नाथ। चंबा : भले ही सरकार गांव-गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के दावे कर रही हो, लेकिन आज भी कई गांव ऐसे हैं, जो कि भाग्यरेखा से महरूम हैं। ग्राम पंचायत रजिडू के कई गांवों को बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने राजनेताओं व लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों की लंबित मांग को पूरा करने के लिए राजनेताओं की ओर से आश्वासन को जरूर मिले, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई। गावों तक सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने इस बारे में भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि योग कई बार लोकनिर्माण विभाग व सदर विधायक से मिल चुके हैं लेकिन उन्हें आस्वाशन ही मिले है।
लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता ग्रामीणों से सड़क निर्माण का वादा तो करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं। पंचायत के रजिडू बनोटू, द्रमाड़ी,सियुण्ड परोह, परेटा, किडनू, माहलू, धार, भरूंठा,आदि गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त गांवों में 1500 से अधिक आबादी गुजर-बसर करती है, लेकिन यहां सड़क की सुविधा न होना लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। लोगों का कहना है कि सड़क न होने के कारण उन्हें गृह निर्माण सहित अन्य सामग्री घर तक पहुंचाने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है, क्योंकि ग्रामीण गृह निर्माण सहित अन्य सामग्री घर तक पहुंचाने के लिए घोड़े का सहारा लेते हैं। वहीं, गांव में यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है तो उसे सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी का सहारा लेना पड़ता है। कई बार अस्पताल में मरीजों को उचित समय पर नहीं पहुंचाया गया। मरीज अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि रजिडू पंचायत के गांवों को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – DC जतिन लाल

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित,   सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत बोर्ड को अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नतियों पर सवाल: NABARD से आरसीएस और प्रबंधन की जांच की मांग

विवादित DPC और लंबित एफआईआर के बीच पदोन्नति का आरोप, JCCB प्रबंधन घेरे में जोगिंद्रा बैंक में भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद के आरोप, एमडी पंकज सूद की भूमिका पर भी उठे सवाल एएम नाथ। शिमला/सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेन्द्र कंवर सम्मानित एएम नाथ। हमीरपुर, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!