रतवाड़ी स्कूल के कृषि संकाय के बच्चों को मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने दी जानकारी

by

बच्चों को आरगेनिक खेती, पुष्प उत्पादन की जानकारी दी

बीबीएन, 7 जनवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतवाडी मे कृषि संकाय के विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने गेस्ट लेक्चर दिया। संजीव ठाकुर दून के पहाड़ी क्षेत्र के पुष्प उत्पदक व प्राकृतिक खेती करते है। उन्होंने अपने अनुभव 9वीं कक्षा से लेकर जमा दो तक के सभी विद्यार्थीयों के साथ सांझा किए। उन्होंने बच्चों को पुष्प उत्पादन की सभी बारीकियाँ विपणन, ट्रेनिंग, पॉली हाउस ग्रीन हाउस ,नेट हाउस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एक किसान व बागवान गुणवता वाला उत्पादन तैयार करके बाजार में ला सकते है। इसके अतिरिक्त रबी और खरीफ की सभी फसलों के प्रबंधन के बारे विस्तृत जानकारी बच्चों को दी।

उन्होंने बताया प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं बना रही है। किसानों की आरगेनिक फसलों को सरकार स्वयं भी खरीदती है। आगेनिक हल्दी को सरकार की ओर से खरीदा जाता है। पहले किसान अपना बीज तैयार करता था। उस दौरान फसलो में कोई रोग नहीं लगता था। मोटा आनाज तैयार करते थे। यह भोजन इतना पौष्टिक होता था कि मनुष्य में कोई रोग नहीं था। अब जैसे ही हम खाद व कीटनाशक फसलो में डाल रहे है उससे बीपी, शुगर समेत दर्जनों बीमारियां लग गई है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने परिजनों को पुराने आनाज व पारंपारिक फसलों को उगाने के लिए प्रेरित करें।
स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, काडिनेटर बलदेव सिंह राणा, वोकेशनल ट्रेनस किरण ठाकुर ने संजीव ठाकुर को बच्चों को अपना अनुभव देने के लिए अभार जताया।
फोटोकैप्शन:
मेहलोग के मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर रतवाडी स्कूल में कृषि संकाय के बच्चों को खेती बाड़ी की जानकारी देते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव मैरिज बैन : बिना परिवार की रजामंदी के पंजाब के इस गांव में लव मैरिज बैन

मोहाली : मोहाली जिले में स्थित माणकपुर शरीफ गांव में पंचायत द्वारा लिए गए एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने इस फैसले को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के अभियान को दें निर्णायक गति : डीसी जतिन लाल

डीसी ने ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को निर्णायक...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में 21 अप्रैल को विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित किया जाएगा कैंपस साक्षात्कार

ऊना : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास...
Translate »
error: Content is protected !!