रब ने बना दी जोड़ी! फेसबुक पर दोस्ती….अब कनाडा की रहने वाली 3 फीट की लड़की से हरियाणा के ढाई फीट के छोरे ने रचाई शादी

by
 हरियाणा के एक छोरे के लिए ये कहावत पूरी तरह से सच साबित हुई है. जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वो सिर्फ ढाई फुट के हैं।
उन्होंने कनाडा में रहने वाली एक एनआरआई लड़की से शादी की है. लड़की भी 3 फुट की है. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई. उसके बाद दोनों को प्यार हो गया. अब दोनों ने शादी की है।
ढाई साल के दूल्हे को मिल गई NRI दुल्हन-
जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं. उनका गांव सारसा पिहोवा में है. पोला सिर्फ ढाई फुट के है. लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. पोला ने कनाडा में रहने वाली सुप्रीत कौर से शादी की है. सुप्रीत कौर 3 फुट की हैं और वो जालंधर की रहने वाली हैं. लेकिन उनके पास कनाडा का नागरिकता है. ये शादी पंजाब के जालंधर में हुई और कुरुक्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती-
पोला और सुप्रीत कौर की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक संस्था के जरिए हुई थी. इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने घरवालों को शादी के लिए मनाया. दोनों परिवारों की मुलाकात हुई. इसके बाद लड़की अपने घर जालंधर आई और शादी हुई।
वायरल हो रहा डांस वीडियो-
पोला और सुप्रीत की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियों में पोला और सुप्रीत दोनों एकसाथ डांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर डांस का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
पोला के पास 5 एकड़ जमीन-
जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक के पास 5 एकड़ जमीन है. जिसपर वो खेती करते हैं। उनका एक छोटा भाई राहुल भी है. पोला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पोला के फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर 5 हजार फॉलोअर्स हैं. पोला रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. उनके वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जहाज में जंजीरों से क्यों बांधकर भारतीयों को अमेरिका ने भेजा? विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दे दिया जवाब

अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर संसद में मचे बवाल को शांत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया, साथ ही यह भी बताया कि क्यों इन सभी...
article-image
पंजाब

पाक समर्थित नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ : हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….सात पिस्टल, पांच किलो हेरोइन, 7.20 लाख की ड्रग मनी व नोट गिनने वाली मशीन बरामदसाजिश

तरनतारन। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब की अर्थ व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने के लिए नारको व टेरर मॉड्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है। असलहे के साथ मादक पदार्थों...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े फायरिंग : आप सरपंच के पति पर हमला, बाल-बाल बचे

अमृतसर : जंडियाला गुरु इलाके में गोलीबारी होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, वेरोवाल मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के समय गाड़ी में 2 लोग...
Translate »
error: Content is protected !!