रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

by

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया। इस अवसर पर छात्रों ने पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।

दौरे के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष भगत ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, और तेज गति से वाहन चलाने के ख़तरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का स्पष्ट संदेश भी दिया।

यह शैक्षणिक यात्रा न केवल जानकारीपूर्ण रही, बल्कि छात्रों में नागरिक जिम्मेदारी और कानून के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देने वाली सिद्ध हुई। उन्होंने सीखा कि सुरक्षा नियमों का पालन न केवल कानून का सम्मान है, बल्कि यह हमारी और दूसरों की जान की हिफ़ाज़त के लिए भी ज़रूरी है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने कहा कि स्कूल भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि विद्यार्थी समझ सकें कि सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है और इनका पालन पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्राई डे मौके गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में डेंगू लार्वा जांच मुहिम चलाई 

गढ़शंकर, 23 मई: पंजाब सरकार के निर्देशों तहत डॉक्टर परमहंस के नेतृत्व में डेंगू के खतरे को कम करने और लोगों को बचाव के उचित ढंगों के बारे में जागरूक करने के लिए आज ड्राई...
article-image
पंजाब

8 मई को जलालपुर से होगी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इस कड़ी में 8 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो आतंकी पंजाब के सीमावर्ती गावों में घुसे : बंदूक दिखाकर धमका डिनर बनाने को कहा – पुलिस ने किया हाई एलर्ट जारी

गुरुदासपुर :   भारत और पाकिस्तान सीमा से लगे गांवों में आतंकवादी घूम रहे हैं। गांव वालों ने वहां की पुलिस को इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी...
Translate »
error: Content is protected !!