राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास सम्भव – संजय अवस्थी

by
बायला में 23.11 लाख रुपए से पशु औषधालय भवन का किया लोकार्पण
अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवावस्था में किया गया परिश्रम जहां व्यक्ति का भविष्य सुरक्षित बनाता है वहीं देश व प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान देने में भी सहायक सिद्ध होता हैं। संजय अवस्थी आज सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने इससे पूर्व बायला में लगभग 23.11 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पशु औषधालय भवन का लोकार्पण किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को अपने शिक्षा काल में परिश्रम से नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से अर्जित ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता। आज के युग में ज्ञान ही वास्तविक शक्ति है और ज्ञान के माध्यम से ही हम अपने परिवार, समाज, प्रदेश और देश के विकास में सहायक बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होता है। समारोह में छात्रों को अपनी वर्षभर की मेहनत का फल प्राप्त होता है। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए बधाई दी और अन्य छात्रों को भविष्य में अपनी कमियों पर आत्मसात कर भविष्य में आगे बढ़ने की कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और संस्कार तथा नैतिक मूल्य के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है। यह तभी सम्भव है जब शिक्षक के साथ-साथ अभिभावक भी बच्चों के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी शिक्षक व अभिभावक दोनों के सहयोग की आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि नशे से दूरी बनाए रखे।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा को विश्व स्तर बनाने के लिए यथासम्भव प्रयास किए जा रहे है। शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरम्भ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार की दिशा में अग्रसर करने के लिए सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस योजना का दूसरा व तीसरा चरण भी शुरू किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोज़गार के अवसर पर प्राप्त होंगे। राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपए तथा आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय बायला में सभागार के निर्माण के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत बायला के खेल मैदान के लिए भूमि चयन के उपरांत धनराशि उपलब्ध करवाने तथा स्कूल के गेट के साथ रास्ता व डंगा लगाने का आश्वासन भी दिया।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए।
राजकीय उच्च विद्यालय बायला के मुख्याध्यापक सुन्दर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय बायला के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, ग्राम पंचायत बायला की प्रधान रचना देवी, ग्राम पंचायत बायला के उप प्रधान नरेश ठाकुर, उप निदेशक पशुपालन डॉ. अशोक सैनी, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता परवरसर सिंह, वनमण्डलाधिकारी नालागढ़ एच.के. गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी रामशहर डॉ. अजय शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. दीपक सांख्यान, राजकीय उच्च विद्यालय बायला के मुख्याध्यापक सुन्दर सिंह ठाकुर, एम.एम.सी अध्यक्ष धर्मपाल सहित अन्य गणमान्य तथा छात्र, अध्यापक व अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मदभागवत कथा के श्रवण से मौत के भय से मिलती है मुक्ति : सोने का मुकुट पहनने के बाद राजा परीक्षित ने तपस्या कर रहे ऋषि के गले में डाला सांप

ऋषि के बेटे ने जब अपने पिता का निरादर देखा तो उन्हें राजा को दिया था शाप बीबीएन, 01 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में प्रीतम पाल ठाकुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख का नया दौर वैट बढ़ाना : कांग्रेस सरकार ने आपदा में भी लोगों पर कुछ रहम नहीं किया

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दी है। मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल की आगे हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने आपदा में भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट : हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का आग्रह 

नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, राजेश धर्माणी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। उन्होंने हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग क्षेत्र को किया जाएगा शिवा प्रोजेक्ट में शामिल : जगत सिंह नेगी

तत्तापानी क्षेत्र में बनाया जाएगा नया कानून गो सर्कल राज्य सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है सुनिश्चित एएम नाथ। करसोग : ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि तत्तापानी में मनाए जाने वाला तीन दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!