फोर्टिफाइड चावल को लेकर आम लोगों में फैली भ्रांतियों को DC हेमराज बैरवा ने बताया निराधार

by
हमीरपुर 30 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार शाम को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के इसी गोदाम से जिला भर की 9 आटा मिलों को गेहूं और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभी 8 गोदामों को चावल की आपूर्ति की जाती है।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं उनके भंडारण की स्थिति का जायजा लिया तथा इनसे संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चावल का सैंपल भी लिया।
उपायुक्त ने बताया कि कुपोषण की समस्या के निराकरण के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला के सभी श्रेणियों के 148657 राशनकार्ड धारकों के लगभग पांच लाख उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल और फोर्टिफाइड आटे का वितरण किया जा रहा है। चावलों को फोर्टिफाई करने हेतु उनमें एक प्रीमिक्स मिलाया जाता है जिसमें फोलिक एसिड, आयरन, विटामिन बी-12 का मिश्रण होता है। उपायुक्त ने कहा कि इस फोर्टिफाइड चावल को लेकर आम लोगों में कुछ भ्रांतियां देखने को मिल रही हैं जोकि बिलकुल निराधार हैं। उपायुक्त ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है।
उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को चावल और अन्य खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, इनके नियमित रूप से सैंपल लेने तथा आम लोगों को फोर्टिफाइड खाद्यान्नों के प्रति जागरुक करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत “Canvas of The Hills” कला महोत्सव का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत कला एवं संस्कृति को समर्पित विशेष आयोजन “Canvas of The Hills” का आयोजन ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में किया गया। इस अनूठे कला महोत्सव में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर में गांव खानपुर में सौ फुट से ज्यादा पड़ी दरार , खेतों में खड़ी फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान , बारिश दोबारा हुई तो तो गाँवो में घुस सकता पानी

एसडीएम और तहसीलदार का नंबर नॉट रीचबल , गढ़शंकर : भारी बारिश से पहाड़ों में से पानी ज्यादा आने पर गत बर्ष की तरह गांव खानपुर में कंडी नहर में एक बार फिर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और...
Translate »
error: Content is protected !!