राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में सृजन आयोजित : भविष्य में सफलता के लिए ‘ज्ञान’ अर्जित करें छात्र – संजय अवस्थी

by
अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने के लिए वास्तविक अर्थों में ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, अर्की में आयोजित कॉलेज फेस्ट (सृजन) एक युवा उत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने डिजिटल गेट व साईबर कैफे का लोकार्पण भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने 5जी नेटवर्किंग तकनीशियन कौशल पाठ्यक्रम का शुभारम्भ भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है और ऐसे समय में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे अंको के साथ सही जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तभी छात्र उज्जवल भविष्य की कामना कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह पढ़ाई तक सीमित न रहें बल्कि भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए हर क्षेत्र का ज्ञान रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों द्वारा ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों की छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है जिससे वह हर क्षेत्र में अव्वल रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आशा जताई कि अन्य महाविद्यालय भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि आज के युवा कल के उत्तरदायी नागरिक हैं और हम सभी को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों व संस्कारों की जानकारी भी मिले।
संजय अवस्थी ने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में फाइन आर्ट्स की कक्षाएं आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने महाविद्यालय में मैदान के विस्तारीकरण और सभागार के निर्माण के लिए प्रारूप के अनुसार बजट के प्रावधान की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक के रिक्त पद को भरने का आश्वासन भी दिया।
मुख्य संसदीय सचिव ने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर छात्रों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल, हस्त निर्मित उत्पाद, स्केच पेंटिंग आदि का अवलोकन भी किया और इन सब में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने छात्रों के कौशल की सराहना की।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।
नगर पंचायत अर्की के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत अर्की की पार्षद रुचि गुप्ता, ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिला शर्मा, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव राजेंद्र रावत, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, पीटीए के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, छात्र केंद्रीय संगठन की अध्यक्ष अर्शदीप कौर, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष के.सी. चंदेल, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत बातल के पूर्व प्रधान रतन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत पलानिया के पूर्व प्रधान संजय वर्मा, एनसीसी और एनएसएस के छात्र व अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नंबरदारी पर भी भारी व्यवस्था परिवर्तन, 10 महीने से नहीं दिया वेतन – स्टाइपेंड की राह देख रहे हैं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने दी हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने नंबरदारों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मां के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की : मुकेश अग्निहोत्री बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे

अजायब सिंह बोपाराय।  चिंतपूर्णी  : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डाक चोरी के खेल में कनाडा पुलिस ने पकड़े 8 पंजाबी

कनाडा की पुलिस ने डाक के जरिए मिलने वाले क्रेडिट कार्ड और चेक की चोरी के मामले में भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर 300 से अधिक आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर में सोने की चेन काटती महिला पकड़ी

चिंतपूर्णी : हिमाचल के ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार दोपहर ऊना निवासी 70 वर्षीय महिला की चेन काटने की कोशिश की। जब तारो देवी को लगा कि उसकी गले में डाली हुई सोने...
Translate »
error: Content is protected !!