राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विधायक नीरज नैय्यर ने 29 मेधावी छात्रों को वितरित किए टेबलेट

by
एएम नाथ। चंबा,27 दिसंबर : विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में श्रीनिवास रामनुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की मेरिट में आये 29 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए।
नीरज नैय्यर ने मेधावियों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने व प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं   जिसमें शैक्षणिक करियर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति कार्यक्रम और अन्य आकर्षक योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना मेधावी छात्रों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है । यह योजना  प्रदेश सरकार की दूरदर्शी  महत्वाकांक्षी योजना है जिससे पूरे हिमाचल में स्कूल व महाविद्यालय के लगभग 20 हज़ार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं ।
इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या सागर शर्मा द्वारा मुख्यतिथि शॉल, टोपी व बैज लगाकर सम्मानित किया गया ।
प्रोफेसर अविनाश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा जिला चम्बा के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों व निजी महाविद्यालय के 2021-22 बैच के 29 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित कर लाभान्वित   किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय अध्यापकों में प्रोफेसर पी सीआर नेगी, डॉ मनेश शर्मा, डॉ पूनम, डॉ चमन, प्रोफेसर अविनाश, डॉ शैली महाजन, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर पंकज, डॉ संतोष, प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर संजीव, प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर अनित, डॉ सुनील, डॉ कुलदीप, प्रोफेसर अमिता, प्रोफेसर आशा, प्रोफेसर अंकिता, प्रोफेसर केवल, प्रोफेसर शिल्पा उपस्थित रही ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य , ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण ऊना, 10 अगस्त – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत ग्राम पंचायत नौणी से : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे अध्यक्षता

सोलन : DC मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में बन रहे चार बड़े अस्तपाल , क्षेत्रीय अस्पताल में 8.31 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जा रहा: सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने रामपुर में जिम का किया लोकार्पण ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए गत तीन वर्षों से 1500 करोड़ रूपये से अधिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

41 लाख रुपये में हुआ सौदा : अमेरिका जाने की चाह रखने वाले व्यक्ति के लिए डंकी रूट पर व्यवस्था करने वाला एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली। अमेरिका जाने के इच्छुक व्यक्ति को डंकी रूट से भेजने से जुड़े मामले में आइजीआइ थाना पुलिस ने पंजाब के एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जगजीत सिंह उर्फ जस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!