राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने 7 मार्च को मनाएगा एलुमनाई मीट

by

सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना उद्देश्य

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी पहली बार एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन 7 मार्च 2026 को करने जा रहा है। इस आयोजन की थीम “Reconnecting Roots – Celebrating Legacy, Inspiring Future” है।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2006 से अब तक के सभी पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना, आपसी संवाद को सुदृढ़ करना तथा वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करना है। एलुमनाई मीट के माध्यम से महाविद्यालय और पूर्व छात्रों के मध्य संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पूर्व छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे पंजीकरण एवं सहमति फॉर्म भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल पुरानी स्मृतियों को ताजा करेगा, बल्कि भविष्य की शैक्षणिक एवं सामाजिक पहलों के लिए भी एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
महाविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने हेतु प्रयासरत है। महाविद्यालय परिवार ने सभी पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा भाजपा ने आपदा प्रभावित मंडी ज़िले में भेजी 150 परिवारों के लिए खाद्य सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : मंडी जिला में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं सहित राशन व खाद्य सामग्री की आपूर्ति का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में चम्बा भाजपा ने मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ

वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला में 3865.98 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य एएम नाथ। हमीरपुर 07 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडे मीटिंग में एडीएम चंबा ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा : कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा  :   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने 7 अक्टूबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए...
हिमाचल प्रदेश

लोक संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए डीसी ने कहा कि यह गौरव का विषय

सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान: डीसी पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय लोक नृत्य व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता आयोजित ऊना 23 फरवरी: भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा रोटरी चैक के समीप नगर...
Translate »
error: Content is protected !!