राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, साहित्यिक एवं खेलकूद गतिविधियों, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा एंटी रैगिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि यदि कोई छात्र आर्थिक कारणों से महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पा रहा है तो उसकी सहायता महाविद्यालय में छात्र सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से की जाएगी।

अतः किसी भी छात्र को आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषय की जानकारी के साथ-साथ चयनित विषय में करियर उपलब्धियों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के संयोजक श्री पंकज कुमार ने किया। इस उपलक्ष्य पर प्रथम वर्ष के छात्र उपस्थित रहे। वहींं प्राध्यापक वर्ग में श्रीमती पिंकी देवी, डॉ. सौरभ मिश्रा, श्री गुरदेव, श्री दिनेश कुमार, श्री शुभम डोगरा आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस

ऊना: 15 अगस्तः केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज दिवंगत पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर अंब पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुराग ठाकुर धर्मशांति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के तांदी में जनादेश का मेला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आवास पर इन दिनों जनादेश का मेला लगा हुआ है, जहाँ प्रदेश भर से स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जीत दर्ज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा…चौथा दिन : चार दिन बाद भी सरकार का ना कोई नुमांईदा ना कोई प्रशासनिक अधिकारी लोगो की बात सुनने पहुंची

मोडयुलज कोसमेटिक प्राईवेट लिमटिड के एचआर के कह रहे कोई प्रदूषण नहीं गढ़शंकर। पंजाब हिमाचल को जोडऩे वाली सडक़ पर गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाया पक्का र्मोचा आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी : धरने के दौरान आया चक्कर

विरोध-प्रदर्शन के बीच अस्वस्थ हुए हर्ष महाजन, भाजपा धरने में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन अस्पताल में भर्ती एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद...
Translate »
error: Content is protected !!