राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा, महिला आरक्षण को लेकर, भाजपा खुद इस बिल को लागू नहीं करना चाहती : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है.ल। उन्होंने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है।

सुक्खू ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसके हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 पहले ही पास हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था. उन्होंने याद दिलाया कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा में भी इस बिल के समर्थन में अहम भूमिका निभाई थी।

सुक्खू ने सवाल उठाया कि जब बिल पास हो चुका है, तो भाजपा किस बात को लेकर प्रदर्शन कर रही है? उन्होंने कहा कि असल में भाजपा खुद इस बिल को लागू नहीं करना चाहती और अब डीलिमिटेशन और सीटें बढ़ाने जैसे बहाने बना रही है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा कि जब हिमाचल में आपदा आई, तब भाजपा सड़कों पर नहीं उतरी. उन्होंने यह भी पूछा कि जब आरडीजी बंद हुई, तब पार्टी ने कोई धरना क्यों नहीं दिया।

सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राशि को लाने के लिए भी भाजपा ने कोई आंदोलन नहीं किया. उनके मुताबिक, अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा दबा रही कांग्रेस नेतृत्व की आवाज-  धर्मशाला में मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ दी गई शिकायत पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेतृत्व की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है. सुक्खू ने साफ कहा कि पूरी पार्टी खरगे के साथ खड़ी है और इस तरह के कदमों से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी। कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड की ओपीडी को आईजीएमसी अस्पताल में शिफ्ट करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला महिलाओं की बेहतर सुविधा के लिए लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एंबुलेंस 108-102 कर्मियों पर हड़ताल से पहले प्रशासन सख्त, एस्मा लागू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा और 102 जननी एक्सप्रेस सेवा को लेकर पैदा हुए संकट के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 25 दिसंबर की रात 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर का होगा आयोजन

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितस मयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के भरमौर में जिंदा जला मजदूर : लाहल गांव में दो मंजिला मकान राख

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के लाहल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। मृतक जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केस दर्ज – बुरी आत्मा भगाने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 7 लाख रुपये

रोहित भदसाली। मंडी  :  जिले में आस्था के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. खुद को माता शिकारी देवी का पुजारी बताने वाले एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों...
Translate »
error: Content is protected !!