हिमाचल में 7 एचपीएस अफसर बने एसपी : स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर मिली प्रोमोशन

by
एएम नाथ। ​शिमला : प्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के तहत सात एचपीएस पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति देकर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदौन्नति दी है। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार, निश्चिंत सिंह नेगी, पंकज शर्मा, विनोद कुमार, विजय कुमार और 2008 बैच के कुलभूषण वर्मा एवं भूपिंदर सिंह नेगी को पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए सात पुलिस अधिकारियों की तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास, जनहित के सारे काम बंद :पूरे प्रदेश में भुगतान बंद, काम बंद, सिर्फ चल रहा सरकार का झूठ – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में विकास के सारे काम बंद हैं, जनहित के सारे काम बंद हैं, प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता; नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये एएम नाथ।  नावर/शिमला, 10 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात! जयराम ठाकुर के घर बधाई देने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 60 साल के हो गए हैं. शिमला स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ...
हिमाचल प्रदेश

ड्यूटी के बाद लापता पटवारी खाई में गिरी कार में मृत मिला : पुलिस जांच में जुटी

देहरा :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पटवारी की कार हादसे में मौत हो गई। 44 वर्षीय पटवारी प्रदीप कुमार रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत मनियाला-चंबा खास हलके में तैनात था। सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!