राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

by

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में विद्यालय के सभी सैनिक छात्र एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें योग एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था। योग सत्र के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ मानसिक संतुलन का विकास हो सके।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशे जैसी सामाजिक बुराइयाँ युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। योग ही ऐसा सशक्त माध्यम है, जो शरीर और मन दोनों को सुदृढ़ बनाकर व्यक्ति को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
विद्यालय के समाचार समन्वयक सुनील कुमार शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि “योग नाम चित्तवृत्तिनिरोधः” अर्थात् योग मन की चंचल वृत्तियों को नियंत्रित करने का प्रभावी साधन है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सैनिक छात्रों में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
यह योग सत्र विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला की विभिन्न यूनियनों ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित : ट्रांसपोर्टर कल्याण बोर्ड बनाने पर सरकार करेगी विचार- मुकेश अग्निहोत्री

सरकार द्वारा विभिन्न टैक्स माफ करने के चलते सम्मान समारोह किया गया आयोजित ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के मैहतपुर में आज ट्रक ऑपरेटर यूनियनों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को रंगदारी और जान से मारने की धमकी : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को फोन पर 20 से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और ऐसा न देने पर अपहरण तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश एएम नाथ।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में की ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता : बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

बिझड़ी में जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के उपमंडल खोलने व नागरिक अस्पताल बड़सर का दर्जा बढ़ाने की घोषणा  बड़सर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!