राजस्व मंत्री व शिक्षा मंत्री ने आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

by
शिमला, 27 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल के कोकू नाला पुल, दलसार और खल्टू नाला का निरीक्षण किया एवं आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखती है और संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
इसके उपरान्त दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कोटखाई विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली और आपदा ग्रस्त लोगों को राहत प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रभावित संपर्क मार्गों को दुरूस्त करने के आदेश दिए ताकि बागवानों को सेब सीजन में कोई असुविधा न हो।
इसके उपरान्त दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने चमैन, रतनाड़ी एवं बाघी क्षेत्रों का दौरा किया और मानसून से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हे हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके और उन्हें राज्य आपदा राहत मेनुअल के तहत मदद मिल सके।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और लोगों को मानवीय स्वरूप अपनाने पर बल दिया।इसके उपरांत दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने बाघी क्षेत्र में विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव राहत प्रदान करने के आदेश दिए और संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने का आह्वान किया और राजस्व अधिकारियों को राज्य आपदा संशोधित राहत मैनुअल के तहत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई के मंडल अध्यक्ष मोती लाल देरटा, उपमण्डल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल करण सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक दल की शिमला में अहम बैठक : राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा

एएम नाथ। शिमला : शिमला प्रवास के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में डॉ. राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी ने की अध्यक्षता

  एएम नाथ। चंबा, 16 मई :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) की मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और  उत्तरदायित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कटोहड़ कलां गौशाला का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ऊना, 5 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने शनिवार को कटोहड़ कलां गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 110 गायों को आश्रय दिया गया है। चिंतपूर्णी ट्रस्ट द्वारा संचालित की...
Translate »
error: Content is protected !!