राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

by

एएम नाथ। चम्बा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।


शिव प्रताप शुक्ल ने इस दौरान ज़िला चंबा के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति मुकेश रेपसवाल ने राज्यपाल को शॉल-टोपी एवं चंबा की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धातु शिल्प कलाकृति चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया।

राज्यपाल की उपस्थिति में ज़िला में रिस्पांसिबल टूरिज्म के अंतर्गत निशुल्क परामर्श सेवाएं तथा प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए ज़िला प्रशासन तथा आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित किया गया।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) ने फिर निभाया मानवता का फर्ज, जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़ |भारतीय एकता मंच पंजीकृत संस्था द्वारा आज एक बार फिर मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश की गई। संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष पर हुई पार्टी की बड़ी बैठक : 10 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों और 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का हो जाएगा चयन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में संगठन पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें देशभर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
Translate »
error: Content is protected !!