राज्यपाल से मिला विरासत संगठन अर्की का प्रतिनिधिमंडल : हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने का रखा प्रस्ताव

by

योगेश चौहान। अर्की : विरासत संगठन अर्की के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक नगर अर्की को प्रदेश के प्रमुख हेरिटेज पर्यटन स्थलों में विकसित करने का सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अर्की की परमार वंशीय विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन गुफा मंदिरों तथा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बाड़ीधार की पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही, विरासत संगठन द्वारा सांस्कृतिक संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।
संगठन की अध्यक्ष मयूराक्षी सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया तथा शीघ्र ही अर्की भ्रमण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन की कार्यकर्णी सदस्य श्रीमती नीलम शर्मा ,ज्योति शर्मा ,उषा ठाकुर ,ममता वर्मा ,भारती राणा,ईशा ठाकुर व अन्य सदस्यों ने भाग लिया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली पुलिस सिक्योरिटी : निगरानी में 24 घंटे रहेंगे – अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

जालंधर का फेमस यूट्यूबर जोड़ी जिन्हें कुल्हड़ पिज्जा कपल  के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस पुलिस प्रोटेक्शन मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों  को तैनात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: वर्षा जल का फायर सेफ्टी तथा सिंचाई के लिए होगा उपयोग: डीसी डा. निपुण जिंदल

पायलट आधार पर भवारना की दैहण तथा रमेहड़ के लिए बनेगा प्लान,   कूहलों, भंडारण टैंकों का होगा निर्माण, चैक डैम भी किए जाएंगे निर्मित धर्मशाला, 15 दिसंबर। कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों वर्षा जल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार पर बिजली बिलों का सियासी ‘करंट’ : मंत्रियों को ही थमा दिए लाखों के बिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा से लेकर सियासी गलियों तक इन दिनों बिजली बिलों को लेकर जमकर चर्चा हो रही है. मामला तब तूल पकड़ गया जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!