राज्य विद्युत बोर्ड में छह वर्षों से फील्ड स्टाफ की नई भर्ती नहीं, आयु सीमा पार कर रहे इलेक्ट्रीशियन युवा

by

बेरोजगार इलेक्ट्रीशियन यूनियन का गठन,
रिक्त पद शीघ्र भरने और आयु सीमा में मांगी विशेष छूट।

भर्ती रुकी, उम्मीदें नहीं: इलेक्ट्रीशियन युवाओं ने उठाई न्याय की मांग।

पर्स5 राम भारती : 🎂शिमला।  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में वर्ष 2020 के बाद फील्ड स्टाफ (जूनियर टी-मेट एवं सहायक लाइनमैन) के पदों पर नई नियमित भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं होने से प्रदेश के प्रशिक्षित बेरोजगार इलेक्ट्रीशियन युवाओं में निराशा व्याप्त है। युवाओं का कहना है कि लगभग छह वर्षों से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने के कारण अनेक योग्य अभ्यर्थी निर्धारित 18 से 30 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं और अब भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार इलेक्ट्रीशियन यूनियन के अध्यक्ष यशु भंडारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वर्ष 2020 के बाद फील्ड स्टाफ के पदों पर नई नियमित भर्ती नहीं की गई है। इससे प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित युवा लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती में हुई इस लंबी देरी का सबसे अधिक नुकसान उन युवाओं को हुआ है, जिन्होंने वर्षों तक तैयारी की, लेकिन भर्ती न होने के कारण अब आयु सीमा पार कर चुके हैं।

यूनियन ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि भर्ती में हुई देरी को देखते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से कम से कम तीन वर्ष की विशेष आयु सीमा छूट दी जाए, ताकि योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने वाले फील्ड कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार बढ़ रहा है। अनेक स्थानों पर एक कर्मचारी के जिम्मे 25 से 30 ट्रांसफार्मरों की देखरेख का दायित्व है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा जोखिमपूर्ण कार्य के कारण कर्मचारियों को प्रतिदिन अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिक्त पदों को शीघ्र भरना न केवल युवाओं के रोजगार के लिए आवश्यक है, बल्कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए भी जरूरी है।

यूनियन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि फील्ड स्टाफ (जूनियर टी-मेट एवं सहायक लाइनमैन) के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए तथा भर्ती में विलंब के कारण आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को कम से कम तीन वर्ष की विशेष आयु छूट प्रदान की जाए।

इस अवसर पर यूनियन की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवगठित कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। यशु भंडारी को अध्यक्ष, संजय चौहान को उपाध्यक्ष, विनय कुमार को महासचिव, तिलक कुमार को सह सचिव तथा राकेश कुमार को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। बोर्ड का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यवाद सीएम साहब : 30 साल में दूध खरीद रेट 18 रुपये बढ़ा, आपने एक साल में 6 रुपये बढ़ाया

दूध उत्पादकों ने दूध खरीद रेट को एकमुश्त छः रुपये बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद के दौरान विभिन्न दुग्ध सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग : ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

ऊना, 3 फरवरी – ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम – फतेहपुर में किया क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया

नूरपुर, 30 नवंबर। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज वीरवार को फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कांगड़ा जोन में लोक निर्माण की विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच सराहनीय : मलेंद्र राजन

विधायक ने गंगथ में बीपीएल परिवारों से किया संवाद,योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर इंदौरा,12 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित...
Translate »
error: Content is protected !!