रामपुर बिल्ड़ों के रहने वाले प्रिंस की सड़क हादसे में मौत

by

गढ़शंकर : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर बिल्ड़ों के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। हादसा सोमवार सुबह होशियारपुर-गढ़शंकर पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस पुत्र रिंका चौधरी अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। जब गांव वह बदोआणा के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रिंस दूर जाकर गिरा। हादसा होता देख लोग इकट्‌ठे हो गए और उसे नवांशहर के निजी अस्पताल ले आए, लेकिन यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया शव : हादसे की सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की जांच की। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोल्डी बराड़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में शामिल

चंडीगढ़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में गोल्डी बराड़ का नाम शामिल किया गया है। वह लिस्ट में 15वें नंबर पर है। उस पर इनाम भी...
article-image
पंजाब

42 डिग्री तक पंजाब में पहुंचा पारा : अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया

पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सूबे में तापमान ने अप्रैल में ही पुराने कई रिकार्ड तोड़े हैं। प्रदेश में दिन में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है क्योंकि तापमान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भयानक गर्मी में राहत पाने के लिए यह शरबत है…… जानिए इनकी रेसिपी

गर्मी में हीट वेव से बचाने के लिए शरबत हमे राहत देते है। जिनमे कुछ ख़ास किस्म के शरबत है। जिन्हे बनाने के लिए रेसिपी यहां बता रहे है। सत्तू का शरबत : गर्मी...
article-image
पंजाब

27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर,सीनियर ( लड़के लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप में 19 जिलों के वुशू खिलाड़ियों ने लिया भाग – राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर (लड़के- लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप का आयोजन 30,31मई 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की अगुवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!