रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत छह की गई जान

by

तकलेच-काशापाट मार्ग पर छाया मातम, हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को किया गमगीन

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार को तकलेच-काशापाट मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन (एचपी-06बी-2420) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन में सवार चालक समेत सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रामपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तकलेच पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतकों की पहचान अभिषेक सैनी (23) पुत्र नर सिंह निवासी शरनाल, अशोक जैन (32) पुत्र दयाल जैन निवासी छल्टा, लायक राम (56) पुत्र स्वर्गीय मागू राम निवासी पट, नितिन जैन (23) पुत्र मैन राम निवासी छल्टा, आशा कुमारी (40) पत्नी सत्य प्रकाश आजाद निवासी गांव कवानू, जिला कुल्लू तथा 12 वर्षीय उगल आजाद पुत्र सत्य प्रकाश आजाद के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन तकलेच से काशापाट की ओर जा रहा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ । नाहन, 31 जुलाई  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया जबरदस्त ड्रोन हमला : ए

दुबई :  दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से हड़कंप मच गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद संयुक्त अरब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल में लगभग 5 करोड़ 50 लाख रूपए से बनाया जाएगा जिला पंचायत संसाधन केंद्र: वीरेंद्र कंवर

ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बसाल पंचायत में लगभग 7 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बसाल पंचायत में 5...
Translate »
error: Content is protected !!