राम मंदिर में लगा पहला ‘गोल्डन गेट : 1000 साल तक नहीं होंगे खराब

by

अयोध्या  : भगवान रामलला के मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाना कल्पना से परे है। गर्भगृह के दरवाजे की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के दरवाजे स्वर्ण जड़ित लग रहे हैं। इन दरवाजों को बनाने वाले कारीगर हैदराबाद के अनुराधा टिम्बर इंटरनेशनल कंपनी से आए हैं।  इस कंपनी के मालिक शरद बाबू ने  बताया कि बहुत ही कम समय में हम लोगों ने इस काम को पूरा किया है। शरद बाबू ने बताया कि इन दरवाजों को नागर शैली में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े मंदिरों के दरवाजे बनाने का उनका पुराना अनुभव है। इसी के आधार पर उनके कारीगरों ने बेहद ही बारीक तरीके से लकड़ी पर कलाकृतियों को आकार दिया है।  शरद बाबू ने बताया कि राम मंदिर में लगाने के लिए 14 स्वर्ण जड़ित दरवाजे सोमवार को रामनगरी पहुंच गए। जिन्हें मंदिर परिसर में सीसी टीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इन दरवाजों को 15 जनवरी से लगाने का काम शुरू होगा।उन्होंने कहा कि सभी काम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरे कर लिया जाएगा। उन्होनें बताया  मंदिर में लगने वाले दरवाजों के लिए लकड़ियां महाराष्ट्र से लाई गई थीं। इसके लिए खास तरह के सागवान को मंगवाया गया है। शरद ने दावा किया कि दरवाजे ऐसे बनाए गए हैं, और इस तरह की मजबूत लकड़ी से बनाए गए हैं कि आने वाले 1000 साल तक यह खराब नहीं होगा।

उन्होनें बताया कि पिछले छह महीनों से दिन रात यहां काम चल रहा है।लगभग 60 कारीगर इस काम में जुटे हुए हैं. शिफ्ट के हिसाब से यहां काम हो रहा है। कम समय में बड़ा काम करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान राम की विशेष कृपा है जिससे कि यह काम समय से पूरा हो पा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उजरत 26 हजार रुपए प्रति महीना व दिहाड़ी 700 रुपए की जाए :सीटू ने मांगों संबंधी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर। सैंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की ओर से अपनी पुरानी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नाम ज्ञापन एसडीएम के कार्यलय में न होने पर सुपेरिंटेंडेंट कमलेश देवी...
पंजाब

सफाई अभियान के दौरान रिटायर्ड हैडकांस्टेबल अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को केले बांटे

अबोहर I   आज सफाई अभियान के दौरान रिटायर्ड हैडकांस्टेबल अशोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को केले बांटे। अशोक कुमार पिछले काफी समय से सफाई अभियान का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदीप जाखड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आशु को गिरने के बाद भी गोलियां मारते रहे…. हिमाचल में युवा कांग्रेस नेता की हत्या की FIR में क्या लिखा? मामला दर्ज

रोहित जसवाल/ एएम नाथ : ऊना । ऊना शहर के लालसिंघी में एक होटल के बाहर कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज  कर लिया...
article-image
पंजाब

नौजवानों को जल्द समर्पित होगा अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर हाल: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो चुके लाजवंति स्पोर्टस कांप्लेक्स में बन रहे मल्टीपर्पस इंडोर हाल का दौरा करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही खिलाडिय़ों को...
Translate »
error: Content is protected !!