राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल की पांच खिलाड़ियों को समूह श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान’ हेतु नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी, जिला सिरमौर की रितु नेगी, कुमारी साक्षी शर्मा, कुमारी पुष्पा, जिला मंडी की कुमारी भावना देवी तथा जिला चंबा की कुमारी चम्पा ठाकुर को समूह श्रेणी में ‘प्रेरणा स्रोत सम्मान’ हेतु नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि हिमाचल की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए निरंतर सफलता की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अमर शहीद राकेश कुमार की शहादत पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

एएम नाथ। मंडी  :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री : सिर्फ़ ऋण लेने और ‘जनता पर टैक्स लादो’ मॉडल से कैसे आत्म निर्भर बनेगा हिमाचल : जयराम ठाकुर

सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय में DC गंधर्वा राठौड़ ने किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट एएम नाथ। हमीरपुर 30 जुलाई। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!