राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने दिलवाई शपथ

by

उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर सड़क सुरक्षा शपथ दिलवाई। इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दुर्घटनाओं को कम करना और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने की शपथ ली।
सहायक आयुक्त की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे पैदल चलने या वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग करेंगे। नशे की अवस्था में अथवा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाएंगे। वे सुरक्षित गति एवं उचित दूरी बनाए रखेंगे तथा आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रास्ता देंगे। इसके अतिरिक्त, नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकेंगे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने, दूसरों को भी प्रेरित करने तथा “एक सुरक्षित भारत” और “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय चम्बा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर विवाद गहराया : ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

रोहित जसवाल ।  ऊना, 27 अगस्त। पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले करीब 10 दिनों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान, सहारा, शगुन, कन्यादान योजनाएं संसाधन लुटाना नहीं, सरकार का फ़र्ज़ : जयराम ठाकुर

थाची में बोले नेता प्रतिपक्ष पहली बार आई है ताला लगाने वाली सरकार चहेतों को जमकर एक्सटेंशन लेकिन कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन नहीं हमने अनुबंध के समय को घटाकर दो साल किया, सुक्खू सरकार ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल : अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रदेश सरकार दे रही है बल

जोगिन्दर नगर 12 फरवरी- हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से प्रकृति ने खूब संवारा है। प्रदेश में एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनेक पर्यटन स्थान हैं तो वहीं धार्मिक आस्था की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!