राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम  23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया।
 मुख्य अतिथि के रूप में सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार,माननीय सी.पाॅल रासु, चेयरमैन राज्य सहकारी बैंक, श्री देवेन्द्र श्याम,  राज्य सहकारी बैंक, प्रबंध निदेशक, श्री श्रवण मान्टा, राज्य सहकारी बैंक, निदेशक श्री जगदीश शर्मा, सी.जी.एम. क्षेत्रीय कार्यालय शिमला नार्बाड, श्री विवेक पठानिया तथा हि.प्र. सरकार के सहकारिता विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
 राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक, श्री भूपेन्द्र मंडावी ने मुख्य अतिथि सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार, माननीय सी.पाॅल रासु तथा मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों का स्वागत किया । सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार, माननीय सी.पाॅल रासु जी ने प्रशिक्षण मे उपस्थित एफ.पी.ओ. के सदस्यों को बढ़-चढ़कर एफ.पी.ओ. के क्रिया कलापो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। तथा सहकारिता विभाग से जुड़े किसी भी स्कीम से लाभ लेने के लिए एफ.पी.ओ के सदस्यों को जागरूक किया ।
अंत में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक, श्री भूपेन्द्र मंडावी जी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार, माननीय सी.पाॅल रासु इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मौजूद है । व माननीय सी.पाॅल रासु जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपना किमती समय निकालकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया तथा साथ-साथ अन्य अतिथियों का भी धन्यवाद किया  कि उन्होने अपने अनुभवो को एफ.पी.ओ के सदस्यों के साथ साझा किया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसिक तनाव को कम करने के साथ सकारात्मक वातावरण  के लिए खेलें महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त विनोद कुमार

राइफल-पिस्टल शूटिंग को भी अंतर ज़िला प्रतियोगिता का बनाया जाए हिस्सा मण्डलायुक्त ने राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :   मण्डलायुक्त विनोद कुमार ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी यूथ हॉस्टल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के छात्रों का ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

चम्बा, 24 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में व्यवसायिक कोर्स के तहत पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को यूथ हॉस्टल डलहौजी में आज दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!