राहुल गांधी ने लगाया था ‘वोट चारी’ का आरोप : SIT ने लिया बड़ा एक्शन, पहली गिरफ्तारी

by

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर कर्नाटक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. राहुल गांधी ने पांच नवंबर को हरियाणा में वोट चोरी किए जाने का आरोप लगाया था।

इससे पहले उन्होंने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जाने का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच कर रही कर्नाटक की एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है।

इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के घुगुरागाछी-हंस्काली क्षेत्र से 27 वर्षीय बापी अध्य को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को बेंगलुरु की स्थानीय अदालत में पेश किया गया. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलंद और एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में कथित वोट चोरी का आरोप लगाया था. एसआईटी ने अदालत में 14 दिन की हिरासत की मांग करते हुए बताया कि बापी अध्य ने मतदाताओं के नाम काटने के लिए ‘ओटीपी बायपास’ सेवाएं प्रदान की थीं. जांच में पता चला कि कलाबुर्गी के एक डेटा सेंटर से प्रत्येक ‘ओटीपी बायपास’ के लिए 700 रुपये की राशि बापी के बैंक खाते में ओटीपीबाजार वेबसाइट के माध्यम से जमा की गई थी. यह राशि फर्जी पहचान और फोन नंबरों का उपयोग कर निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंचने और अवैध मतदाता हटाने के अनुरोध करने के लिए दी गई थी।

ओटीपी बाजार वेबसाइट के माध्यम से पेमेंट : एसआईटी ने बताया कि ओटीपीबाजार वेबसाइट के माध्यम से डेटा सेंटर ऑपरेटर के खाते से निकासी का पैसा भारतपे पेमेंट गेटवे के जरिए बापी के इंडसइंड बैंक खाते में जा रहा था. तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि बापी नदिया जिले में था, जिसके बाद एसआईटी की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए वहां भेजा. जांच में यह भी सामने आया कि 2022-23 में आलंद में मतदाता नाम हटाने के अनुरोध के लिए ईसीआई की ऑनलाइन सेवाओं में पंजीकरण करने वाले 17 राज्यों के 75 फोन नंबरों को ओटीपीबाजार की ओटीपी बायपास सेवाओं के माध्यम से अवैध रूप से उपयोग किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 75 फोन नंबरों के मालिकों को इस दुरुपयोग की जानकारी नहीं थी. आलंद के 5,994 मतदाताओं को हटाने के लिए 3,000 से अधिक फर्जी नंबरों का उपयोग किया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ईसीआई से ओटीपी कलबुर्गी में अवैध मतदाता हटाने वाले ऑपरेटरों को तुरंत प्राप्त हो रहे थे. बापी को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और एसआईटी को उम्मीद है कि यह पता लगाया जा सकेगा कि वह ईसीआई की ऑनलाइन सेवाओं के लिए ‘ओटीपी बायपास’ कैसे शुरू कर पाया. एसआईटी ने बापी के पास से दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 सितंबर को गुरदासपुर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन करेंगे और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब

चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक: पंजाब की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगड़ : बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन...
article-image
पंजाब

पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए समाजसेवी प्रबोध राज का आह्वान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ से बने हालात ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घरों में पानी घुस जाने से लोग बेघर हो गए हैं, वहीं...
Translate »
error: Content is protected !!