रा.प्रा.पा. ओखरू में भरा जाएगा पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर का एक पद : 08 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक करें आवेदन

by
शिमला, 05 जनवरी – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 तथा उसमे समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा खंड कसुम्पटी-प्रथम (प्रारम्भिक शिक्षा विभाग हि०प्र०) जिला शिमला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओखरू मे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर का एक पद मासिक मानदेय 5625 रुपये (केवल दस शैक्षणिक माह के लिए) भरा जा रहा है। यह जानकारी खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, कसुम्पटी घनश्याम सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों की स्व प्रमाणित फोटो कॉपी और दो पास पोर्ट साइज फोटो सहित प्रारम्भिक खंड शिक्षा अधिकारी कसुम्पटी-प्रथम, जो कि होम-गार्ड बिल्डिंग यू०एस०क्लब शिमला-01 में स्थित है, में 08 जनवरी, 2024 से 22 जनवरी, 2024 तक किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक जमा करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा मे नियमानुसार छूट देय है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए प्रारम्भिक शिक्षा खंड कसुम्पटी-प्रथम के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर 10ः00 से 05ः00 बजे तक 0177-2813713 टेलीफोन, ईमेल beeokasumpati@gmail.com और व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थी और पाठशाला के वार्ड का नाम व संख्या, पंचायत एवं अन्य स्थानीय निकाय सहित जहां वे स्थित है, का प्रमाण पत्र (संबन्धित ग्राम पंचायत सचिव अथवा शहरी स्थानीय निकाय मे संबन्धित कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ हो), जन्म तिथि/ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विधवा/अनाथ /संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र, ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्याधिक गरीब/दयनीय परिस्थिति मंे रह रहा हो, का प्रमाण पत्र, पति द्वारा परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, उन अभ्यार्थियों के लिए जिन के परिवार ने पाठशाला हेतू भूमि दान की है, से भूमि दान प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी जो अनुसूचित-जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/गरीबी रेखा से नीचे संबंध रखता हो, का प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी जिनके परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नहीं है का प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित प्रतियाँ संलग्न की जानी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी और बिल्डर के लाइसेंस के अब प्लॉटों की रजिस्ट्री 19 मई तक नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित खंडपीठ ने वीरवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संसद-जर्मनी और 5 पन्नों ‘तूफानी’ लेटर! 6 वजहों से राहुल की छुट्टी, सोनिया ने प्रियंका को सौंपी कमान?

नई दिल्ली : शुक्रवार को खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र ने भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। यह परिवर्तन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में साफ दिख रहा...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली हिमाचल के मंडी हलके की दो विधानसभा का काग्रेस हाईकमांड ने किया केंद्री अब्र्जबर नियुक्त

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को काग्रेस की केंद्री हाईकामंड दुारा हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों के लिए विधानसभा हलका आनी और करसोग का केंद्री अब्र्जबर नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
Translate »
error: Content is protected !!