रिटायर्ड थानेदार (एएसआई) के खिलाफ केस दर्ज : पीड़ित महिला के आरोप प्रेमिका को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई फिर शारीरिक बनाए संबंध

by

खन्ना : खन्ना में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड थानेदार(एएसआई) ने पहले प्रेमिका को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान कुछ विवाद हो गया और तैश में आकर आरोपी ने बोतल से प्रेमिका पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी लहूलुहान हालत में महिला को होटल में छोड़ उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह निवासी कृष्णा नगर खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि अमर सिंह तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों और कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था। कई बार उसे पीटता था। डर के मारे वह सब कुछ सहन करती रही लेकिन अब अमर सिंह ने सभी हदें पार कर दीं। महिला ने बताया कि वह रिटायर्ड एएसआई से मिलने कचहरी में गई थी। वहां से दोनों रॉक व्यू होटल गए। रास्ते में बीयर की बोतलें लीं। होटल के कमरे में आरोपी ने बीयर पी और उसे भी पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान अमर सिंह उसे गालियां देने लगा और बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी भाग गया। सिटी थाना 2 में महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामूली धाराओं में केस दर्ज करने के चलते पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अमर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
12 साल पहले दोराहा थाना में हुई थी मुलाकात : पीड़िता के मुताबिक अमर सिंह के साथ करीब 12 साल पहले दोराहा थाना में मुलाकात हुई थी। उस समय अमर सिंह हवलदार था और दोराहा में तैनात था। महिला किसी शिकायत के संबंध में थाने आई थी। वहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई....
article-image
पंजाब

गांव थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने एनएमएमएस परीक्षा पास करके चमकाया क्षेत्र का नाम

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा की छात्रा गुरलीन कौर ने छात्रवृत्ति की परीक्षा एनएमएमएस पास करके जहां गांव का नाम रोशन किया वही स्कूल तथा अपने माता-पिता का भी नाम चमका...
article-image
पंजाब

2.50 – 2.50 लाख रुपए की ग्रांट के चैक गांव गढ़ी मट्टू, भामियां और रामपुर के विकास हेतु सांसद मनीष तिवारी ने किए वितरित

सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, गांवों के विकास हेतु बांटे ग्रांट के चैक गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या : धारा 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज

फिरोजपुर :  पंजाब के एक गुरुद्वारे में पूज्य गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कथित बेअदबी की घटना बंडाला गांव में...
Translate »
error: Content is protected !!