रिटायर SDO से 82 लाख रुपये की ठगी…फेसबुक से लिंक मिला, मोटे मुनाफे का लालच और फिर वही कहानी

by
रोहित जसवाल।/एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में हमीरपुर जिले में एक सेवानिवृत्त एसडीओ से 82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस घटना की पुष्टि हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने की है।
पीड़ित पूर्व एसडीओ ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला था, जिसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इस ग्रुप में करीब 150 से ज्यादा लोग जुड़े थे. शातिरों ने उन्हें फर्जी स्टॉक ऐप और आईपीओ में निवेश करने पर 1200 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया. इस झांसे में आकर अधिकारी ने शातिरों के विभिन्न खातों में 8 बार ट्रांजेक्शन करके 82 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जब अधिकारी ने शातिरों से अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने मंडी साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई. साइबर सेल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 16 लाख रुपये की राशि विभिन्न खातों से होल्ड करवाई है।
हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ 82 लाख की ठगी हुई है. उन्होंने कहा कि एनसीआरपी के जरिए कुछ पैसे वापस भी आए हैं. एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे प्रलोभनों का शिकार न हों और किसी भी प्रकार की वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें या लोकल पुलिस को सूचित करें, ताकि ठगी से बचा जा सके.
लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामला
हिमाचल प्रदेश में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. डिजीटल अरेस्ट, हनीट्रैप और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी हो रही है. मोटे मुनाफे के लालच में लोग अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं. ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, टेलीग्राम और व्हाट्स सहित अन्य सोशल मीडिया में अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें और ना ही कोई ग्रूप ज्वाइन करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीमिंग पुल तथा बास्केटबाल कोर्ट बनाने पर की विस्तार से चर्चा : धर्मशाला में खेल गतिविधियों के विस्तारीकरण को तैयार करें प्लान: डीसी*

पटोला में फुटबाल मैदान विकसित करने की संभावनाओं पर मांगी रिपोर्ट, शूटिंग रेंज का सफल संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 06 जून। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में खेलकूद गतिविधियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिसवालों को पीटा, थाने पर किया हमला, छह घायल : अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों ने

अजनाला : खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल...
हिमाचल प्रदेश

सोलन में 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सोलन : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस और भाजपा के लिए उपचुनाव में जीत साख का सवाल : तीन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को ताकतवर निर्दलीयों से चुनौती मिल रही लिहाजा मुकाबला तिकोणीय

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में छह सीटों पर पहली जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर सबकी नजरें लगी हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए दोनों दल भाजपा और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!