रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघी : बहन से लगाई शर्त की एवज में बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध…फिर कर ली शादी

by

अमेरिका के नेब्रास्का से एक ऐसा ही घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसके साथ शादी भी रचा ली।  इस शर्मनाक संबंध के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

जन्म के तुरंत बाद बेटी को छोड़ दिया :  ट्रैविस फील्डग्रोव नाम के शख्स की पत्नी ने साल 2000 में एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम सामंथा रखा गया. हालांकि, जन्म के कुछ समय बाद ही ट्रैविस अपनी पत्नी और बच्ची को छोड़कर चला गया. सालों बाद जब सामंथा 20 साल की हुई, तब उसकी मुलाकात अपने पिता से हुई. इसके करीब तीन साल बाद पिता-पुत्री के रिश्ते ने एक शर्मनाक मौड़ ले लिया।

सौतेली बहन को चिढ़ाने के लिए लगाई शर्त :  सामंथा की अपनी सौतेली बहन के साथ बिल्कुल नहीं बनती थी. अपनी सौतेली बहन को नीचा दिखाने और उसे चिढ़ाने के लिए सामंथा ने एक शर्त लगाई. उसने शर्त रखी थी कि वह अपने पिता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर दिखाएगी. शर्त जीतने की सनक में उसने अपने सगे पिता के साथ संबंध बनाए और फिर दोनों ने शादी कर ली।

DNA टेस्ट से खुला राज : यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई. शुरुआत में दोनों के सरनेम अलग होने के कारण उन्होंने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया. पुलिस ने सख्ती से जांच करते हुए डीएनए टेस्ट कराया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई. रिपोर्ट 99.99 प्रतिशत पॉजिटिव आई, जिससे साबित हो गया कि ट्रैविस ही सामंथा का सगा पिता है।

कोर्ट ने सिखाया सबक :  कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपनी ही संतान से शादी नहीं कर सकता. मामला कोर्ट में पहुंचने पर दोनों को दोषी करार दिया गया. सजा सुनाते हुए कोर्ट ने पिता ट्रैविस फील्डग्रोव को 2 साल की जेल भेज दिया, जबकि बेटी सामंथा को 9 महीने की सजा सुनाई गई. इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया कि जेल से रिहा होने के बाद ये दोनों कभी एक-दूसरे से संपर्क नहीं करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने लोअर बसाल में किया एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम अभियान का शुभारंभ

ऊना, 18 अगस्त: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च पाठशाला लोअर बसाल में एक...
article-image
पंजाब

सैन्य सम्मान के साथ दी गई सूबेदार हरदीप सिंह को अंतिम विदायगी

होशियारपुर, 08 मई: अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए शहीद हुए होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही...
पंजाब

बस के पीछे लटक कर यात्रा करने का मामला संज्ञान में आने पर दसूहा पुलिस ने काटा बस का चालान

दसूहा/होशियारपुर, 7 अक्टूबर :   विद्यार्थियों की ओर से बसों के पीछे लटक कर सफर करने का मामला जिला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस की ओर से संबंधित बस के खिलाफ कार्रवाई अमल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!