रूसी सेना में पंजाबी युवाओं की जबरन भर्ती करने का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में उठाया

by

चंडीगढ़ :  भारतीय नौजवानों को जबरदस्ती रूसी मिलिट्री में भर्ती करके युक्रेन की जंग में भेजे जाने की मीडिया रिपोर्टों के चलते पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह मसला विदेश मंत्रालय और भारत में रूसी राजदूत के समक्ष उठाया है। पंजाब विधान सभा में यह मुद्दा उठाते हुए धालीवाल ने कहा कि यह बड़ा गंभीर मामला है, जिसको जल्द हल किया जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनमें से ज़्यादातर नौजवान पंजाब से सम्बन्धित हैं, जो विज़टर वीज़ा पर रूस गए थे, परन्तु उनको जबरन रूसी मिलिट्री में शामिल कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इन में से एक की जंग के दौरान मौत हो गई थी।

धालीवाल ने अपील की कि इन नौजवानों की घर वापसी के लिए योग्य मदद मुहैया करवाने के लिए बनती कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि वीजा नियमों या इमीग्रेशन एक्ट का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी बनती कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों से पता लगा है कि इन नौजवानों को एजेंटों ने नौकरियों का झाँसा देकर रूसी फौज में ‘हैलपर’ के तौर पर काम करने के लिए मजबूर किया।

प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री ने यह भी मांग की कि जंग के दौरान मारे गए नौजवानों के पार्थिव शरीर को वापस लाया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि भारत के सात नौजवान गगनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, नारायण सिंह, गुरप्रीत सिंह ( 21), गुरप्रीत सिंह ( 23) और अन्य युक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने में पत्नी गिरफ्तार : जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रगौली : चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।...
article-image
पंजाब

2 DSP सस्पेंड ..तरनतारन उपचुनाव के केस मामले में : शिअद नेता की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों की गाज जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों पर लगातार गिर रही...
article-image
पंजाब

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना पंजाब सरकार का लक्ष्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल होशियारपुर का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा होशियारपुर, 30 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएंप्रदान करना पंजाब...
article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार : गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों से चोरी की तीन बाइक की बरामद L

गढ़शंकर, 28 नवंबर: गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे तीन चोरी की बाइक बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में प्रेसनोट जारी थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!