रेड के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

by

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार को शनिवार को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट मंत्री और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय  ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी GST बिलों से जुड़े इस मामले में ED ने सुबह से छापेमारी शुरू की थी. लगभग 7 घंटे की रेड के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया।

ED की छापेमारी :  ED की टीम ने संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित पांच ठिकानों पर छापेमारी की. इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड कंपनी का परिसर भी शामिल था. छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई ।

ED ने अप्रैल में भी FEMA के तहत अरोड़ा और उनकी कंपनियों पर छापे मारे थे. अरोड़ा पंजाब विधानसभा में लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक हैं. सूत्रों के अनुसार उनके बेटे को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला? .. ED के अनुसार संजीव अरोड़ा पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी खरीद बिल बनाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में नया केस दर्ज किया है. जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

भगवंत मान का तीखा हमला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ED की कार्रवाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. संगरूर में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ED, CBI और इनकम टैक्स जैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

मान ने कहा, ‘ये एजेंसियां भाजपा के हथियार बन चुकी हैं. महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, कर्नाटक, बंगाल के बाद अब पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए इन एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

ED ने बताई गिरफ्तारी की वजह

संजीव अरोड़ा AAP के वरिष्ठ नेता हैं और पंजाब सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है. AAP कार्यकर्ता और नेता इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जबकि ED का कहना है कि कार्रवाई सबूतों के आधार पर की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही, अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम हो रहे :

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही हैं। अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में सप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!