रेत-बजरी से ओवरलोड टिप्परों के सड़क पर खराब खड़े होने से गढ़शंकर-नंगल सड़क पर लंबी लाइने लगने से यातायात अस्त ब्यस्त

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल सड़क पर गढ़ी मट्टू गांव के पास रेत बजरी से भरे ओवरलोड टिप्परों के खराब हो जाने के कारण शाहपुर से भंमिया गांव तक भारी वाहनों की लंबी क तारें लग गई । जिससे यातायात पूरी तरह अस्त ब्यस्त हो गया। लिहाजा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन वहां पर कोई पुलिस कर्मी यातयात कंट्रोल करने के लिए वहां मौजूद नही था।
इस सड़क पर अकसर ओवरलोड टिप्पर खराब हो कर सड़क पर खड़े हो जाते है। उन्हें कई कई दिन वहां से हटाया नही जाता ।लिहाजा लोगो को अक्सर परेशानी का साहमना करना पड़ता है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सभी कुछ देख कर भी आँखें मूंदें रहते है।
कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , राकेश कुमार व रविंदर नीटा ने कहा कि गढ़ी मट्टू गांव के पास सड़क पर दो फीट से गहरे गड्डे हो गए हैं जिसके कारण सडक किनारे घरों में रहने वाले लोगों में हर वक़्त दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं उधर ट्रक-टिप्पर चालकों ने कहा कि वह स्वयं इस सड़क पर गाड़ी लेकर नही आना चाहते लेकिन मालिकों के कहने पर इस रास्ते आना पड़ता है। है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर गाड़ियों को हो रहे नुकसान से वह स्वयं परेशान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माघी के शुभ अवसर पर गन्ने के रस का लगाया लंगर

गढ़शंकर, 13 जनवरी : लोहड़ी तथा माघी के शुभ अवसर पर महेंद्र सिंह निवासी गढ़शंकर तथे सहयोगियों द्वारा गढ़शंकर में गन्ने के रस का अटूट लंगर लगाया गया। इस वार्षिक रस के लंगर में...
article-image
पंजाब

मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम : डीसी मंडी ने भारतीय ध्वज सौंपकर टीम को किया रवाना

 एएम नाथ। मंडी, 28 अप्रैल। नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!