रेहन बाजार में बाहरी लोगों के व्यापार को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

by

एएम नाथ। फतेहपुर।  रेहन बाजार में स्थानीय दुकानदारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल रेहन ने अध्यक्ष चेतन चम्बियाल की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान व्यापार मंडल ने बाजार में बाहरी क्षेत्रों से आकर व्यापार करने वाले लोगों, घर-घर जाकर सामान बेचने तथा ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से स्थानीय कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई। पत्रकार वार्ता के बाद व्यापार मंडल ने इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) फतेहपुर को ज्ञापन भी सौंपा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले कुछ लोग रेहन बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उचित दस्तावेजों, जीएसटी पंजीकरण अथवा आवश्यक पहचान/अनुमति के बिना व्यापार कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय दुकानदारों को दुकान का किराया, बिजली बिल, जीएसटी तथा अन्य खर्च वहन करने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानीय दुकानदारों ने बैंकों से ऋण ले रखा है और वे जीएसटी नंबर के साथ सरकार को नियमित रूप से कर भी अदा करते हैं। ऐसे में कारोबार प्रभावित होने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
व्यापार मंडल ने यह भी कहा कि आजकल कई लोग सब्जियां, कपड़े और अन्य सामान वाहनों, टेंपो तथा मोटरसाइकिलों के माध्यम से घर-घर जाकर बेच रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने भी स्थानीय बाजार के व्यापार को काफी प्रभावित किया है।
व्यापार मंडल के अनुसार रेहन बाजार में दुकानदारों को करीब 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह दुकान का किराया देना पड़ता है। कारोबार में कमी के कारण किराया, जीएसटी रिटर्न और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की कि रेहन बाजार में व्यापारिक गतिविधियों की उचित जांच की जाए और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय दुकानदारों के हितों की रक्षा हो सके और वे अपना कारोबार सुचारू रूप से चला सकें।
व्यापार मंडल रेहन ने यह भी कहा कि रेहन बाजार में कोई भी व्यक्ति नई दुकान खोलना अथवा नया व्यवसाय शुरू करना चाहता है, तो उसे व्यापार मंडल से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। व्यापार मंडल ने प्रशासन से स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी :  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके...
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरोप

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरो एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़...
Translate »
error: Content is protected !!