रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ : 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं

by

शाहपुर, 29 सितम्बर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिलाभर के 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं । इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि चंबी खेल मैदान पर 3 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि चरणबद्व तरीके से व्यय की जाएगी जिसकी पहली 41 लाख की किश्त जारी कर दी है ।
उन्होंने बताया कि रावमापा रैत के जीर्णोद्धार पर 33 लाख रुपये व्यय होंगें । उन्होंने जिला काँगड़ा से आई बेटियों का रैत में आने पर उनका स्वागत किया तथा जीत के लिए उनको शुभकामनाएं दीं ।
विधायक ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाहपुर के सभी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ।स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अजय समयाल ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा इस प्रतियोगिता बारे विस्तृत जानकारी दी । खिलाड़ी छात्राओं ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया ।स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । इस अवसर पर एसडीएम करतार चंद,वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य डीडी शर्मा,बलवीर चौधरी, मीडिया प्रभारी विनय , बीएमओ शाहपुर डॉ विक्रम कटोच, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, शमशेर सिंह, रवि राणा, मुख्याध्यापक राकेश कटोच, अधिशासी अभियंता विद्युत अमन चौधरी,अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा,एडीपीओ अतुल कटोच, विभिन्न स्कूलों के प्रवक्ता, डीपी, पीईटी, अध्यापकवर्ग, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे पिता की मौत -हिमाचल प्रदेश में हाईवे से नदी में गिरी कार के उड़े परखच्चे

किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक और हादसा हुआ है. यहां पर एक ऑल्टो गाड़ी नदी में गिर गई और चालक की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकान बनाने वालों को बड़ी सुविधा नक़्शे के लिए ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं, आर्किटेक्ट ही दे पायेंगे अनुमति : आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना :  500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों की योजना अनुमति के लिए अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। यह अनुमति पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स द्वारा दी जा सकती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख : हिमाचली कलाकरों पर व्यय होगी 33 प्रतिशत राशि : मुकेश अग्निहोत्री*

*पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़* रोहित जसवाल। पंचरुखी, 2 अप्रैल :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

 हरोली :  हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन...
Translate »
error: Content is protected !!