रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं ने बयां किया दर्द

by

एक बेटी की चीख, व्यवस्था पर उठे सवाल, सन्नाटे में डूबा गांव, हर दिल में दर्द और आक्रोश

एएम नाथ। सरकाघाट : सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के तहत नैण गांव में 19 वर्षीय सिया गुलेरिया की दर्दनाक हत्या के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में कर दिया गया। इस दौरान पूरा गांव गहरे शोक में डूबा नजर आया। सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों और भारी मन से अपनी इस बेटी को अंतिम विदाई दी। सुबह से ही सिया के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा था और हर चेहरे पर गहरी पीड़ा साफ झलक रही थी। कोई भी इस घटना को सहज रूप से स्वीकार नहीं कर पा रहा था।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ
विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेंद्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद मुनीश शर्मा, नागेंद्र गुलेरिया, तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश काकू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान हर आंख नम थी, लेकिन साथ ही लोगों के दिलों में आक्रोश भी साफ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस हृदयविदारक घटना ने न केवल एक परिवार को तोड़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
—————–

बस का इंतजार बनी मौत की वजह

घटना के बाद अब क्षेत्र में बस सेवा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गांव के लिए नियमित बस सेवा संचालित हो रही होती, तो शायद सिया आज जीवित होती। जानकारी के अनुसार, गांव के लिए दिन में तीन बार चलने वाली बसें पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी थीं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बस सेवा ठप होने के कारण सिया को रोजाना करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोपालपुर तक पैदल जाना पड़ता था। घटना वाले दिन भी वह बस पकड़ने के लिए पैदल ही जा रही थी, तभी रास्ते में एक सिरफिरे और नशेड़ी युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बस सेवा को तुरंत बहाल करने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सिया की मौत अब सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं रही, बल्कि यह व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ मंदिर ट्रस्ट जैजों जनसेवा को समर्पित – दानवीरों के सहयोग से होते हैं महान सेवाकार्य : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ के आशीर्वाद से ट्रस्ट जनहित के कार्यों को निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार पर ओबीसी समाज के हितों को दरकिनार करने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

खैरा ने आम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के लगाए गंभीर आरोप : आप एक व्यक्ति की पार्टी , केजरीवाल के निर्देश पर होता सब कुछ

संगरूर से कांग्रेस के उमीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने आदम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के गंभीर आरोप लगाते हुए एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 2015-16...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में नवरात्र मेलों के दौरान हवन, पूजन पर प्रतिबंध, प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक दर्शन के लिए पर्ची अनिवार्य, मंदिर में पुजारी नहीं बांधेंगे मौली

बुखार, खांसी अथवा जुखाम जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को आइसोलेट कर भेजा जाएगा अस्पताल ऊना, 8 अप्रैल – आगामी 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रों के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!