रोस्टर और बैकलॉग रिक्तियों के मुद्दे शीघ्र हल करें: निदेशक सुमित खीमटा

by
एएम नाथ। शिमला 07 जनवरी :   अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग (ईसोमसा) (म्ैव्डै।) द्वारा आज यहां दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडीज) से संबंधित मुद्दों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष रूप से दृष्टिबाधित संघ द्वारा उठाई गई मांगों सहित दिव्यांगजनों से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।
दिव्यांगजनों सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए, निदेशक सुमित खीमटा ने बताया कि अब तक केवल पशुपालन और मुद्रण एवं लेखा विभाग ने ही बैकलॉग पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किए हैं। उन्होंने शेष विभागों से दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित शेष पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया, ‘स्कूल शिक्षा विभाग ने दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित जेबीटी पदों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 119 जेबीटी पद भरे गए हैं, जिनमें 50 दृष्टिबाधित, 49 आर्थाेपेडिक रूप से अक्षम, 11 श्रवणबाधित, 8 बहु-दिव्यांगता वाले तथा 1 बौद्धिक रूप से अक्षम के लिए हैं।’
उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 94 टीजीटी पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें 26 दृष्टिबाधित, 22 श्रवणबाधित, 13 बौद्धिक रूप से अक्षम या ऑटिज्म स्पेक्ट्रम वाले तथा 10 बहु-दिव्यांगता वाले के लिए आरक्षित हैं।
बैठक में एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा हेतु अनिवार्य हिम बस कार्ड की आवश्यकता के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। निदेशक ने कहा कि दिव्यांगजनों को बस कार्ड प्राप्त करने में सहायता हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, दृष्टिबाधित संघ ने मांग की है कि दिव्यांगजनों के लिए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा हेतु हिम बस कार्ड अनिवार्य न किया जाए तथा उन्हें छूट दी जाए। संघ ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
अन्य मुद्दों में दिव्यांगजनों हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत विकलांगता राहत भत्ता (डीआरए) बढ़ाना, दिव्यांगजनों हेतु स्वतंत्र राज्य आयुक्त की नियुक्ति, सहारा पेंशन योजना का कार्यान्वयन, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दृष्टिबाधित व्यक्तियों को बिना शर्त आवास प्रदान करना तथा दिव्यांगजन कर्मचारियों की सेवानिवृत्त
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शरीर के किए 300 टुकड़े,टेबल पर पड़ा था सर – रिटायर्ड कर्नल की हैवानियत आपको रख देगी हिलाकर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में… भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सोमनाथ परिदा अपनी पत्नी उषा श्री के साथ यहां एक बड़े बंगले में रहते थे। सोमनाथ परिदा 1970 में भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  ‘मेरे शहर के 100 रत्न’  कार्यक्रम का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में 6,800 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस पहल के तहत क्रैक एकेडमी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले- कोर्ट में लड़कर करवाने पड़े चुनाव

पंचायत चुनाव में देरी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 2027 में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी एएम नाथ।  कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइक की ट्रक के साथ टक्कर : एक युवक की मौत, एक घायल

एएम नाथ । जवाली : पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ज्वाली-कुठेड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक नंबर (HP 54A-1765) की ट्रक से...
Translate »
error: Content is protected !!