लंपी स्किन बीमारी से पशुओं की मौत पर सांसद तिवारी ने प्रकट किया दुःख : पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही सरकार

by

रोपड़: 6 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र में तेजी से फैल रही लंपी स्किन की बीमारी के चलते सैंकड़ों पशुओं के बीमार पड़ने व उनमें से कइयों की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए, हालात संभालने में सरकार की असफलता पर गहरा रोष जताया है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि लंपी स्किन के चलते रोपड़, नवांशहर सहित राज्य के अन्य कई हिस्सों में बड़ी संख्या में पशु बीमार पड़ रहे हैं और कइयों की मौत हो चुकी है। लेकिन अफसोस है कि हालात इतने बिगड़ने के बावजूद सरकार पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही है। सरकारी दावे अभी तक खोखले ही प्रतीत हो रहे हैं।
सांसद तिवारी ने सरकार से जल्द से जल्द कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि कहीं हालत हाथ से न निकल जाएं और पशुओं की जानों व किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुर्सी छोड़ खड़े हो गए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, बोले- ऐसा वातावरण बनाएंगे तो….आतिशी को पहले ही दिन मिली चेतावनी

नई दिल्ली : नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने...
article-image
पंजाब

दान की गई आंख से बख्शीराम का जीवन रोशन हुया : लोग मरने के बाद आंखें दान कर किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरने के लिए आगे आए – प्रो. सरीन

गढ़शंकर, 11 दिसंबर : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने गढ़शंकर में डॉ. तरसेम सिंह चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी की अध्यक्षता में एक प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलाएं पीएम मोदी : अमन अरोड़ा

पंजाब के एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा न्याय, 105 कथित घटनाओं की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री...
article-image
पंजाब

जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस...
Translate »
error: Content is protected !!