लंबित मांगों को लेकर सरकार पर बरसे पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी

by

गढ़शंकर, 5 अक्टूबर। पेंशनर्स एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को केवल 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर इसका व्यापक प्रचार किया जा रहा है, जबकि पेंशनरों की कई प्रमुख मांगें अभी तक लंबित हैं। उन्होंने बकाया 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, पेंशन को 2.59 के फैक्टर के आधार पर संशोधित करने तथा 15 जनवरी 2015 और 17 जुलाई 2020 के पत्र रद्द करने की मांग उठाई।

बैठक में पेंशनरों द्वारा पहले किए गए संघर्षों की भी समीक्षा की गई। प्रधान इंजीनियर कमल देव, सचिव अमरीक सिंह, इंजीनियर सुरजीत सिंह, इंजीनियर निर्मल सिंह, जगदीश चंद्र बलाचौर, महिंदर लाल, स्वर्ण सिंह, सोहन सिंह, मूल राज शर्मा, जगदीश राय, बलवीर सिंह राणा, हरपाल सिंह गिल, इकबाल सिंह, भजन सिंह भोर और भूपिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने बताया कि 10 अक्टूबर को पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर संयुक्त तालमेल कमेटी की ओर से आयोजित महा रैली में गढ़शंकर मंडल से बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल होंगे। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CBI अधिकारी बनकर देते थे सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा : 2 सगे भाइयों सहित महिला गिरफ्तार

पटियाला: अपने आप को सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह का पटियाला पुलिस ने पदार्फाश किया है। पटियाला सदर थाना पुलिस...
article-image
पंजाब

आधार कार्ड अपडेट करवाए जाने यकीनी बनाए जाएं, 10 वर्ष पहले जारी किए : 14 दिसंबर 2023 तक नि:शुलक – भावना गर्ग

डिप्टी डायरेक्टर जनरल यू.आई.डी.ए.आई ने जिले में आधार प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा की होशियारपुर, 29 नवंबर: डिप्टी डायरेक्टर जनरल यू.आई.डी.ए.आई भावना गर्ग ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ बैठक कर जिले...
article-image
पंजाब

प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली...
article-image
पंजाब

रेलवे ट्रैक पर मिला आप MLA दलबीर के पिता का शव

अमृतसर : अमृतसर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबा बकाला के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग के पिता का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला। शव...
Translate »
error: Content is protected !!