लखीमपुर उतरप्रदेश में शांतमय आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के लड़के लड़के द्वारा गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने की निंदा

by

गढ़शंकर – सयुक्त किसान मोर्चे द्वारा कारपोरेट घराने के दफ्तर के सामने लगाया गया धरना जो 300वे दिन में पहुंच गया है। इस धरने को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह भज्जल, जोगिंदर सिंह कुलेवाल, रामजीदास चौहान जिला प्रधान, गुरनाम सिंह पीडब्ल्यूडी व शिंगारा राम भज्जल ने कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में योगी सरकार में ग्रह मंत्री अजय मिश्रा के शांतमय आंदोलन कर रहे किसानों ऊपर गाड़ी चढ़ाकर पांच किसानों की जान ले लेने वाले लड़के आशीष मिश्रा की भर्त्सना की और किसानों के हत्यारे पर कड़ी करवाई करने की मांग की गई।उन्होंने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान की भी निंदा की जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं से किसानों का लाठियों से मुकाबला करने के लिए कहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से उत्तरप्रदेश के गृहमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की और मंत्री बेटे पर कत्ल का केस दर्ज करने की जाए। उन्होंने कहा कि जबतक खेती सुधार कानून वापस नहीं लिए जाते तबतक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, होशियार सिंह गोल्डी, बहादुर सिंह, विजय कुमार, कश्मीरी लाल, सतनाम सिंह, जगिरी राम, कुलदीप सिंह, भाग सिंह, बूझा सिंह, सुभाष चंद्र, अमरजीत भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली थाना में तैनात ASI निर्मल पटियाल 3000 रुपये रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार

ऊना : हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ऊना जिले के हरोली थाना में तैनात एएसआई निर्मल पटियाल को 3000 रुपये की रिश्वत  लेते रंगे हाथों में सफलता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को अमृतपाल के दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड मिली

डिब्रूगढ़ :  डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के सात में से दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड पंजाब पुलिस को मिल गई है। पंजाब पुलिस की टीम अजनाला थाने पर हमले के सात आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!