लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

by

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों भाइयों से प्रेम प्रसंग था।
इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जब दोनों शराब के नशे में थे। इसी झगड़े के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक की बहन कोमल ने बताया कि एक लड़की उसके दोनों भाइयों अजय कुमार और शिवा के संपर्क में थी। लड़की दोनों भाइयों से बात करती थी।

जब उन्हें इस बात का पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। शराब के नशे में हुई लड़ाई के कारण यह मामला लड़की की वजह से खूनी टकराव में बदल गया। वहीं मृतक के पिता दर्शन कश्यप ने बताया कि उसके दोनों बेटे शराब के आदी हैं और शराब पीकर अक्सर आपस में झगड़ा करते थे। बीती रात वह अपने कमरे में सोने चला गया, जबकि उसके दोनों बेटे अजय कुमार और शिवा हड्डा रोड़ी के पास झुग्गी में चले गए। वहां पर रात को दोनों का झगड़ा हुआ। इस दौरान अजय कुमार ने अपने बड़े भाई शिवा को ईंट से मारी। जब वह जमीन पर गिर गया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बड़े भाई की हत्या करने के बाद अजय कुमार ने लुधियाना में काम करने वाली अपनी 19 वर्षीय बहन को फोन करके बताया कि उसने अपने भाई शिवा की हत्या कर दी है। हत्या के आरोपी ने अपने मोबाइल से शिवा के शव की फोटो भी खींचकर उसे भेजी। जांच अधिकारी एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर दर्शन कश्यप के बयान पर आरोपी शिवा के खिलाफ धारा 304 आईपीसी 105 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Farmers’ Income Can Increase Tenfold

Chandigarh/July 18/Daljeet Ajnoha : In an insightful conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Mr. Vivek Verma, Chairman of Spray Engineering Devices Limited (SEDL), shared his visionary outlook on transforming the agricultural and industrial landscape...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में लगा रोजगार मेला : सैकड़ों युवा लड़के-लड़कियां हुए लाभान्वित

गढ़शंकर, 20 सितंबर: विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी के सहयोग से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया किए प्रदान : मेधावी विद्यार्थियों को भी टेबलेट वितरित किए

चंबा, 28 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पुनर्वास’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की । उन्होंने इस दौरान बरसात...
Translate »
error: Content is protected !!