गढ़शंकर वार्ड नंबर 1 में बरसाती पानी की निकासी न होने का मामला खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग में दायर की याचिका

by

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 में रोज़े वाली गली जो कि बाजार से होकर रावलपिंडी को जाती है, में बरसाती पानी की निकासी न होने के चलते निवासियों को पेश आ रही समस्या सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस संबंधी बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिओ द्वारा श्री खन्ना ने गढ़शंकर निवासियों की उक्त समस्या वारे जानकारी मिली थी । खन्ना ने इस समस्या को प्रदेश सरकार द्वारा जनता मानवाधिकारों का हनन करार देते हुए इस मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है। खन्ना ने आयोग से मांग की है कि उक्त गली के साथ साथ गढ़शंकर में जहाँ कहीं भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हैं वहां जरूरी प्रबंध करने के पंजाब सरकार को निर्देश जारी किये जाएं । खन्ना ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का रवैय्या प्रदेश की जनता के साथ अफसोसजनक है। उन्होंने गढ़शंकर निवासियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश मानवाधिकार आयोग के दखल से उनकी इस समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में शिरोमणि अकाली दल ने फूंका चुनावी बिगुल, बस स्टैंड के पास खोला कार्यालय …डॉ. जंग बहादुर सिंह राय ने किया उद्घाटन

पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठा बोले—चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय गढ़शंकर, 21 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल  ने गढ़शंकर हलके में अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज करते हुए...
article-image
पंजाब

गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप में अस्सी युवाओं ने किया रक्तदान

गढ़शंकर: गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप लगाया गया। जिला रैड क्रास सुसायिटी के नेतृत्व में समूह गांव वासियों के सहयोग दुारा लगाए कैंप में अस्सी युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्त -5 बैठकें 33घंटे चली, 379 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवाए : कुलदीप सिंह पठानियां

  एएम नाथ। धर्मशाला :. हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोघित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ...
article-image
पंजाब

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के वार्षिक समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!