लड़ोग में ‘चिट्टा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

योगेश चौहान-अर्की : चिट्टा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच के प्रधानाचार्य सतीश कुमार मुख्य वक्ता रहे, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ तथा ग्राम पंचायत कूंहर के उपप्रधान जुगल किशोर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन, पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण और कविताओं के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों की उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।
मुख्य वक्ता सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा शिक्षा, खेल और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। वहीं हेमराज गौड़ ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जुगल किशोर ने भी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सामाजिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया।
विद्यालय प्रभारी यश पाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रधान बबीता ठाकुर, उपप्रधान संतोष कुमारी, अन्य एसएमसी सदस्य, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रभारी यश पाल ने सभी अतिथियों एवं एसएमसी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

186.83 करोड़ रूपये के भारी बारिश से जिला ऊना में नुक्सान का आंकलन : सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

जिला में सड़क, पानी व बिजली की सभी योजनाएं बहाल – उप मुख्यमंत्री ऊना, 3 अगस्त – लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर...
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में किराएदारों का पुलिस वैरिफिकेशन व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 25 फरवरीः जिला ऊना में अपना घर व अन्य संपत्ति किराए पर देने से पहले मालिक को किराएदार का पुलिस वैरिफिकेशन तथा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!