राज्यपाल कविन्दर गुप्ता 26 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का शुभारंभ

by

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिंजर अर्पित कर करेंगे मेले का विधिवत आगाज

तीन दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल, सांस्कृतिक संध्या का भी करेंगे उद्घाटन

एएम नाथ। चंबा: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्दर गुप्ता 26 जुलाई को ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल के तीन दिवसीय चंबा प्रवास की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त के अनुसार राज्यपाल 25 जुलाई (शनिवार) को सायंकाल डलहौजी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह में होगा। अगले दिन 26 जुलाई को सुबह 10 बजे राज्यपाल चंबा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पारंपरिक रूप से मिंजर अर्पित करेंगे। इसके उपरांत सुबह 10:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इसी दिन सायं 8:35 बजे राज्यपाल अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। रात्रि विश्राम उनका परिधि गृह, चंबा में रहेगा।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि राज्यपाल 27 जुलाई को प्रातः 9 बजे चंबा से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के प्रवास और मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला हिमाचल प्रदेश के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मेलों में शामिल है। यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Panchkula News : पंचकूला के विकास को नई पहचान देने वाले नेता हैं ज्ञान चंद गुप्ता : दीवान हेमंत किंगरा

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकूला, 25 मई। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता को उनके जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पंजाबी एकता मंच के संस्थापक सदस्य दीवान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में आयोजित : डीसी जतिन लाल बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!