लदरौर में एसडीएम ने किया तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ

by
भोरंज 15 सितंबर । लदरौर का तीन दिवसीय सायर मेला रविवार को आरंभ हो गया। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बाबा लखमीर दास की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए एसडीएम ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। हम सबको इन आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे समाज में समरसता बढ़ती है और आपसी भाईचारे की भावना प्रगाढ़ होती है।
एसडीएम ने बाबा लखमीर दास कमेटी लदरौर कलां को 21,000 की राशि भी भेंट की।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान मोनिका देवी ने एसडीएम का स्वागत किया तथा मेले के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी।
उदघाटन अवसर पर उपप्रधान नरेश कुमार , मंदिर कमेटी प्रधान विजय कुमार , थाना प्रभारी निर्मल सिंह , बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता पंकज सेठी और महिला मंडल लदरौर खुर्द , लठवान, भौंखर और अन्य गांवों के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता हिमाचल की आत्मा..20 लाख लोग जुड़े, 50 हजार करोड़ का कारोबार : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। पालमपुर : पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह में अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने तीन घंटों में ही तोड़ा सीजफायर : जम्मू कश्मीर में LOC पर गोलीबारी, ड्रोन से हमला

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के चंद घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से चौंकाने वाली खबरें सामने आईं। जम्मू के उधमपुर जिले में एक बार फिर ड्रोन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
Translate »
error: Content is protected !!