लाखों की चोरी : गढ़शंकर में गारमेंटस की दुकान पर 3 से 4 लाख रुपये के कीमती कपड़े गायब

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है। चोरी की एक और घटना गढ़शंकर नंगल रोड गारमेंट हट की दुकान से सामने आई है, जहां से चोरों ने लाखों रुपये के कपड़े चुरा लिए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए दुकान मालिक रिमी पुत्र सोम सिंह निवासी गांव खुशी पद्दी ने बताया कि चोरी के बारे में सुबह फोन पर पता चला। जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर खुला हुआ था और दुकान से करीब 3 से 4 लाख रुपये के कीमती कपड़े गायब थे। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और दुकानदार के बयान के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी के घर से मिली 33 रजिस्ट्रियां, खातों में लाखों रुपये, विजिलेंस द्वारा बड़े खुलासे

जिस पटवारी को बचाने के लिए पंजाब भर में काम ठप चंडीगढ़ :  पंजाब में जिस को बचाने के लिए समूह पटवारी और कानूनगो  पंजाब भर में कामकाज ठप करके हड़ताल कर पर है...
article-image
पंजाब

जहाँ अहंकार नहीं होता, वहाँ विनम्रता स्वतः आ जाती : साध्वी अंजलि भारती

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,   जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अंजलि भारती जी ने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

नशे के मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष पर बरसे सीएम मान …बोले- मुंद्रा पोर्ट संभालो, पंजाब को बदनाम करना बंद करो

18 सितंबर से भाजपा की नशा-मुक्त यात्रा पर भी साधा निशाना; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा आने का दावा, 533 किलोमीटर सीमा और 1400 ड्रोन साइटिंग का किया जिक्र चंडीगढ़, 14 सितंबर। पंजाब...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन प्रहार : पहले चरण के तहत 72 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान 3256 व्यक्ति काबू, 80 भगोड़े गिरफ्तार -डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टर को निशाना बनाकर पहली बार चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव...
Translate »
error: Content is protected !!