जहाँ अहंकार नहीं होता, वहाँ विनम्रता स्वतः आ जाती : साध्वी अंजलि भारती

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,   जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अंजलि भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा के तुलसीदास जी अपने दोहे में कहते हैं -तुलसी कबहु ना छाड़िए, क्षमा-शील-संतोष। ज्ञान, गरीबी, हरि भजन, कोमल वचन अदोष ।।
इस दोहे में जो ये ‘कोमल वचन अदोष’ हैं न, यही मृदुता है, विनम्रता है। जहाँ अहंकार नहीं होता, वहाँ विनम्रता स्वतः आ जाती है। इसलिए अहंकार का न होना ही उत्तम मार्दव का आधार है। आगे साध्वी जी ने कहा जैसे कोई घड़ा बाहर से स्वच्छ हो और अंदर मल से भरा हो, तो क्या आप उसमें कोई खाने का पदार्थ रखेंगे? नहीं! क्योंकि उस मल के संग से वो भोजन भी दूषित हो जायेगा। ऐसे ही हम अंदर से तो लोभ, मोह, इर्ष्या-द्वेष, तृष्णा, वासना की मैल से सने पड़े हैं। लेकिन बाहर से गंगा-यमुना में नहाकर अपने को शुचिता युक्त सिद्ध करने में लगे हैं। संतों के अनुसार यह दोषपूर्ण आचरण है, जो एक दिन हमें धर्म-मार्ग से दूर कर देगा। अंत में उन्होंने कहा संयमः खलु जीवनम् – स्वयं को संयमित रखना ही मनुष्य का जीवन कौशल है; अन्यथा तो पशु भी स्वछंद विचरण करते हैं। दैनिक जीवन का उदाहरण लीजिये। खाने में संयम न हो, तो उदर रोग हो जाते हैं। जिह्वा असंयमित होकर बोलने लग पड़े, तो रिश्ते असंतुलित हो जाते हैं। जब विचार असंयमित हो जाते हैं, तो मनोरोग जकड़ लेते हैं। अगर इन्द्रियाँ संयम में न रहें, तो विषय-वासनाओं के जाल में फँस जाती हैं। अतः सभी भवरोगों से बचने की उत्तम औषधि है- संयम !
विशेषकर साधक, अपने शक्ति पुंज को व्यर्थ न करें और उत्तम संयम धारण करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप-मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

एएम नाथ / रोहित जसवाल। शिमला :  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की। उप-मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर...
article-image
पंजाब

हिमाचल की साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण से सताए लोगों का शिष्टमंडल डीसी को मिला

होशियारपुर : पंजाब की सीमा के साथ हिमाचल के जिला ऊना के गांव गोंदपुर में चल रही साबुन एवं रिफाइनरी के प्रदूषण से सताए पंजाब के इलाका बीत के गांवों का शिष्टमंडल ‘लोग बचाओ...
article-image
पंजाब

77th Republic Day was celebrated

Constitution gives equal rights to all: Dr. Jasleen Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : The 77th Republic Day was celebrated with enthusiasm at District Drug Rehabilitation Center Hoshiarpur. On this occasion, the medical officer Dr. Jasleen Kaur...
article-image
पंजाब

जलियांवाला बाग की रेनोवेशन में खामियों का मुद्दा : सांसद तिवारी ने लोकसभा में उठाया

सरकार से पुरातत्व विभाग या केंद्र की टीम भेजने की अपील की गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग की रेनोवेशन...
Translate »
error: Content is protected !!