शिव शक्ति मंडल, गांव भरोवाल द्वारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि का मनाया जाएगा पावन पर्व

by
*कार्यक्रम में संत-महापुरुष पहुंचेंगे, विभिन्न गायक शिव की स्तुति गाएंगे।
*यह कार्यक्रम  भूपिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से करवाया जा रहा है
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिव शक्ति मंडल गांव भरोवाल द्वारा पूरे क्षेत्र व गांव भरोवाल निवासियों के सहयोग से 27 फरवरी को गांव भरोवाल के प्राचीन मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध मेंजानकारी देते हुए कमेटी अध्यक्ष भूपिंदर पाल सिंह लुधियाना ने बताया कि इस आयोजन में श्री आनंद स्वामी जी महाराज, संत ऋषि राज नवांशहर, संत महेंद्र गिरी जी, साधु नित्य स्वरूप महाराज जी, साधु ज्ञान नेश्वर, साधु माधव चरण दास, साधु निष्काम स्वामी मुगल महाराज, संत बाबा मक्खन सिंह जी टूटोमाजारा, संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री टूटोमजारा, बाबा अमरगिरी जी दियोट सिद्ध मंदिर बाबा बालक नाथ, बाबा रंगीला जी बाबा बालक नाथ मंदिर सहित अन्य संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और संगत को धार्मिक प्रवचन देंगे। इस अवसर पर गायक हरदीप बल, एम दीपक, राम मोजी ग्रुप चब्बेवाल, मंगत अली खान, दीप सुखदीप, रीना नारंगपुरी, हनी बाहुदेव, राजा गढ़शंकर, गायक मीत सहदेव दिल्ली, मास्टर दिनेश आदि गायक भगवान शिव की स्तुति गाएंगे। और समागम में झांकीया बिंदर हाशियारपुरी द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14-15 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 23 अप्रैल:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया...
पंजाब

शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को सुबह करीब छह बजे पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिंगला के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
Translate »
error: Content is protected !!