लिल्ली गाँव भनोता में माँ ज्वालामुखी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

by

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, आस्था के साथ ग्रहण किया प्रसाद

मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ सफल आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  लिल्ली गाँव भनोता स्थित माँ ज्वालामुखी मंदिर में आज एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माँ के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।
मंदिर कमेटी के प्रधान भब्बू मिंया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पवित्र स्थल पर समय-समय पर जागरण और भंडारों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गठित समिति द्वारा हर वर्ष एक बार विशेष रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों के साथ-साथ आस-पास की पंचायतों के लोग भी श्रद्धा पूर्वक भाग लेते हैं।
भंडारे की शुरुआत विधिवत शांति हवन और माँ ज्वालामुखी के पूजन के साथ की गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से प्रसाद प्राप्त हो सका।
स्थानीय निवासी गुरुचरण, जो कि सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार हैं, तथा करमचंद निवासी कुटला ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और माँ ज्वालामुखी उनकी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।
वहीं राजू भाई पुखरयाना ने बताया कि इस मंदिर में माँ ज्वालामुखी पिंडी रूप में विराजमान हैं और प्राचीन काल से भक्तों की रक्षा करते हुए उनकी हर मनोकामना पूरी करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद सदैव भक्तों पर बना रहता है और वे सभी को बुरी विपत्तियों से बचाती हैं।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में धार्मिक एकता और आस्था की मजबूत मिसाल पेश की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई-एम्स के डॉक्टरों को हिमाचल में मेरिट से मिलेगी नौकरी… न परीक्षा होगी न इंटरव्यू

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब चंडीगढ़ स्थित पीजीआई और दिल्ली एम्स से पीजी करने वाले पात्र डॉक्टरों को सीनियर रेजिडेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वालों को मिलेगा लाभ : निशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरणों के लिए लगेंगे आकलन शिविर– DC अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने पात्र दिव्यांगजनों से अवसर का भरपूर लाभ उठाने का किया आग्रह अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारियों से करें संपर्क चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड़गे की टिप्पणी पर डीएस ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा….बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में मर्यादाएं लांघ रही कांग्रेस, राजनीतिक विरोध में जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल जरूरी

सुरेंद्र भवानी, डलहौजी : डलहौजी के विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डीएस ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने बडैहर में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन,

ऊना, 31 दिसंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत आने वाले बडैहर में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक...
Translate »
error: Content is protected !!