लुधियाना के पास 24311 एकड़ भूमी का अधिग्रहण पंजाब की बर्बादी का वारंट साबित होगा : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा हाल ही में लुधियाना के नजदीक 24311 एकड़ जमीन के रिहाइशी उपयोग के लिए अधिग्रहण के लिए दी गई मंजूरी के खिलाफ अपने विचार प्रकट करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार पर पूरी तरह नियंत्रण कर रही दिल्ली के दिमाग की उपज यह फैसला हैं। पहले दिल्ली को जी भर कर लुट चुके आम आदमी पार्टी के नेता जो जनता द्वारा बुरी तरह नकार दिए जा चुके हैं वह पूरी तरह पंजाब को लुटने के मनसूबे बना रहे हैं। इस 24311 एकड़ के अधिग्रहण द्वारा वह कई तरह से पंजाब को दोनों हाथों से लूटने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लोनियां बना कर बेचना सरकार का काम नहीं हैं सरकार का काम नशों पर लगाम लगाना, कनून व्यवस्था बना कर रखना , सेहत और शिक्षा की और ध्यान देना व बेरोज़गारी को खत्म करने जैसे महत्वपूर्ण विष्यों को प्रथमिकता के तौर पर हल करना हैं परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार इन विषयो पर पूरी तरह असफल होने के बाद भूमी अधिग्रहण की और चल पड़ी हैं जिसका का मकसद सिर्फ डेढ़ साल में अपनी पार्टी के लिए ढेर सारी राशी एकत्रित करने के सिवाए और कुछ भी नहीं। श्री सूद के साथ उपस्थ्ति भाजपा नेताओं कमलजीत सेतिया, जिला भाजपा महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, यशपाल शर्मा, जिला सचिव अश्वनी गैंद, वीरप्रताप राणा तथा नवनीत भाटिया ने कहा कि पंजाब जहा पहले ही अत्यधिक हुए शहरीकरण से कृषी भूमी की कमी आ चुकी हैं, इससे वहाँ रहने वाले किसान बर्बाद हो जाएगें। क्योंकि जिन की भूमि छीन ली है वह कहीं और काम करने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले ही जरूरत से अधिक रिहाइशी प्लॉट और मकान अस्तित्व में लाए जा चुके हैं। इसलिए इस प्रोजेक्ट के सफल होने की कोई उम्मीद नहीं। इसके अतरिक्त भी पंजाब में बढ़ रहे प्रदूषण को भी ऐसे प्रोजेक्टों से और अधिक बढ़ावा मिलेगा। भाजपा नेताओं ने कहा मान सरकार को अपने दिल्ली आकाओं के दबाव में आ कर पंजाब के किसानों की बर्बादी की इवारत नहीं लिखनी चाहिए। अगर भगवंत मान इस प्रोजेक्ट को रद्द नहीं करते तो पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के करीब 14 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी : 500 रिक्त पद वेरका में, 150 पद भरे जाएंगे पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में भरने को मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब में शिक्षा व्यवस्था और अन्य कई विभागों से संबधित मामलों पर आज कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें मंत्रिमंडल ने स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत 4 बड़े फैसले लिए हैं। इस...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
article-image
पंजाब

आचार्य आशीष वशिष्ठ जी ने किया हवन यज्ञ :श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा श्रद्धापूर्वक आरंभ

गढ़शंकर, 25 जून l  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से आज हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर बिहार में क्यों हुए बदहाल ? जन सुराज पार्टी का जादू ना चलने के 5 कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी अपना खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। कभी देश के सबसे प्रभावशाली...
Translate »
error: Content is protected !!