लूटपाट की वारदात के 5 आरोपी युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर – खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट की घटनाओं के विभिन्न मामलों में आरोपित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रेसनोट जारी कर एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देश गढ़शंकर सब डिवीजन में लूट की वारदात करने वाले लूटेरों पर करवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले चब्बेवाल थाने के गांव नोनीत पुर में एनआरआई के घर मे दाखिल होकर घर की महिलाओं को पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था इस मामले की जांच के दौरान बलवीर सिंह उर्फ बंटी पुत्र महिंदर सिंह वासी कालिया, बिक्रम उर्फ विक्की पुत्र रतनलाल वासी सैदपुर व हरदीपसिंह उर्फ गंजा पुत्र सुखविंदर सिंह वासी भाम थाना चब्बेवाल और उनके द्वारा लूट में इस्तेमाल खिलौना पिस्तौल, एक बाइक, एक दातर व लूटे गए गहने दो जोड़े झांझर चांदी, दो कंगन चांदी, तीन कंगन चांदी, एक मोबाइल फोन, एक कड़ा चांदी व एक चांदी की चैन बरामद की गई है। तीनो दोषियों से और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सैला चौकी में दर्ज लूट के मामले में राकेश कुमार पुत्र गुरचैन सिंह व मनदीप सिंह पुत्र अशोक को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया है और एक अन्य ममे लखवीर सिंह पुत्र राजकुमार व रजत पुत्र अमरीक सिंह वासी सैला कलां को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा के युवक की हत्या,भरमौर के लूणा में : 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 ग्रिफ्तार

चम्बा (भरमौर), 5 दिसंबर : चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र लूणा में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर...
article-image
पंजाब

सकतार सिंह बल पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. अंकुर महेन्द्रू ने फिर संभाली महासचिव की जिम्मेदारी

लुधियाना/दलजीत अजनोहा | लुधियाना याना के लोधी क्लब में पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) ऑफिसर्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक...
Translate »
error: Content is protected !!