लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

by
गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक हरदीप दत्त ने बताया कि वह मंगलवार को शाम पौने सात बजे अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो इस दौरान तीन युवकों जिन्होंने चेहरों को कपड़ा से ढका हुआ था और हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे ने मुझपर हमला कर दिया। उसने बताया कि इस दौरान लुटेरों ने दुकान का शटर अन्दर से बंद कर दिया और मेरे पास से दो लाख रुपये लूट कर सैला खुर्द की तरफ फरार हो गए। हरदीप दत्त ने बताया कि उन लुटेरों में से एक उसके गांव पदराणा का था जिसे वह पहचान गया था और उसे ऐसा करने से रोका था लेकिन वह यह कह कर चला गया कि तूं जो करना है कर लेना। लोगों ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची तब तक लूटेरे फरार हो चुके थे। इस संबंध में एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने पहुंचे सिख समाजसेवी, रास्ते में ही लुट गए फल; बेटियों से धक्का-मुक्की ने छलका दिया दर्द

पटना में फल बांटने के दौरान जुटी करीब 100 लोगों की भीड़, सेब-अमरूद समेत हजारों रुपये के फल लेकर भागे; सहज दुग्गल ने वीडियो जारी कर जताया दुख पटना। बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोड्यूसर संग सोना होगा…..वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित से हुई गंदी डिमांड, बोलीं- बड़े सपने है तो…

नई दिल्ली : बिग बॉस फेम दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं. चंद्रिका का पति युमग गेरा संग विवाद और मिस्ट्री मैन संग अफेयर...
article-image
पंजाब

काउंके की पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत, शिकायत 16 पुलिस अधिकारियों के नाम, काउंके की पत्नी ने कहा मुझे इंसाफ चाहिए

जगरांव :  श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार गुरदेव सिंह काउंके की पुलिस हिरासत में हुई कथित मौत के मामले में शनिवार को उनकी पत्नी गुरमेल कौर ने थाना सदर जगरांव में शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!